Categories: Uncategorized

कैबिनेट ने चार सरकारी फिल्म मीडिया इकाइयों के विलय को दी मंजूरी

 

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने सरकार द्वारा संचालित चार फिल्म और मीडिया इकाइयों-फिल्‍म डिवीजन, फिल्‍म समारोह निदेशालय, भारतीय राष्‍ट्रीय फिल्‍म अभिलेखागार, और बाल फिल्‍म सोसायटी का विलय राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (National Film Development Corporation) के साथ करने की मंजूरी दे दी है।

फिल्‍म मीडिया इकाइयों के एक निगम के अंतर्गत विलय से कार्यों और साधनों में एकरूपता आएगी तथा बेहतर समन्‍वय स्‍थापित होगा जिससे प्रत्‍येक मीडिया इकाई द्वाराआदेश पत्र हासिल करने में एकरूपता और कुशलता सुनिश्चित हो सकेगी। इससे कार्यों का दोहराव कम करने में मदद मिलेगी और खजाने की सीधे तौर पर बचत होगी।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


फिल्म्स डिवीजन के बारे में:

चार इकाइयों में से सबसे पुराने फिल्‍म डिवीजन की स्‍थापना 1948 में मुख्‍य रूप से सरकारी कार्यक्रमों और भारतीय इतिहास के चलचित्र संबंधी रिकॉर्ड के प्रचार के लिए वृत्तचित्र और न्‍यूज मैगजीन बनाने के लिए की गई थी।


भारतीय राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार के बारे में:

भारतीय राष्‍ट्रीय फिल्‍म अभिलेखागार की स्‍थापना 1964 में मीडिया इकाई के रूप में की गई थी। इसका मुख्‍य उद्देश्‍य भारतीय सिनेमा से जुड़ीधरोहर को प्राप्‍त करना और उसे संरक्षित करना है।

फिल्‍म समारोह निदेशालय के बारे में:

फिल्‍म समारोह निदेशालय की स्‍थापनाभारतीय फिल्‍मों और सांस्‍कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए 1973 में की गई थी।

बाल फिल्‍म सोसायटी के बारे में:

एक स्‍वायत्तशासी संगठन, भारतीय बाल फिल्‍म सोसायटी की स्‍थापना सोसायटी कानून के अंतर्गत 1955 में की गई थी। इसका विशेष उद्देश्‍य फिल्‍मों के माध्‍यम से बच्‍चों और युवाओं को मूल्‍य आधारित मनोरंजन प्रदान करना है।

Find More National News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर संशोधन विधेयक 2026 पारित किया: इसका क्या अर्थ है?

लोकसभा ने 24 मार्च, 2026 को ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2026 पारित…

3 hours ago

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में बदलाव: उच्च छात्रवृत्ति, अधिक नौकरियां और नए तकनीकी क्षेत्र शामिल किए गए

सरकार ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में बदलाव करते हुए छात्रवृत्ति राशि बढ़ाई है, पात्रता नियमों…

3 hours ago

S&P ने FY27 के लिए भारत की GDP ग्रोथ बढ़ाकर 7.1% की: जानें कारण और जोखिम

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने उपभोग, निवेश और निर्यात के आधार पर भारत के वित्त वर्ष…

3 hours ago

अकाशा300 3डी प्रिंटर की व्याख्या: यह आईएसआरओ के अंतरिक्ष अभियानों को कैसे बदल देगा

भारत की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए, केरल स्थित स्टार्टअप स्पेसटाइम 4डी द्वारा…

4 hours ago

भारत की स्पोर्ट्स इकॉनमी 2025 में ₹18,864 करोड़ पार: क्रिकेट का दबदबा, डिजिटल का उछाल

मीडिया अधिकारों, प्रायोजनों और क्रिकेट के प्रभुत्व के बल पर भारत की खेल अर्थव्यवस्था 2025…

4 hours ago

एशिया में OpenAI का विस्तार: भारत में विकास को गति देने के लिए किरण मणि को APAC प्रमुख नियुक्त किया गया

ओपनएआई ने अपने एआई संचालन को विस्तार देने के लिए किरण मणि को एशिया-प्रशांत क्षेत्र…

4 hours ago