Categories: International

भूटान के राजकुमार जिग्मे वांगचुक बने देश के पहले डिजिटल नागरिक

भूटान के प्रिंस जिग्मे नामग्याल वांगचुक (Jigme Namgyel Wangchuck) देश के पहले ‘डिजिटल नागरिक’ बन गए हैं। भूटान ने इसकी जानकारी दी है। जिग्मे नामग्याल वांगचुक अभी महज 7 साल के हैं और वो देश के पहले डिजिटल नागरिक हैं। जिग्मे नामग्याल भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और रानी जेट्सन पेमा के उत्तराधिकारी और सबसे बड़े बेटे हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिग्ने नेशनल डिजिटल आइडेंटिटी (NDI) मोबाइल वॉलेट पाने वाले पहले नागरिक हैं। भूटान ने 2021 में नेशनल डिटिजल आइडेंटिटी प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। इसके तहत 8 साल से ऊपर के सभी लोगों का डेटा लिया जा रहा है। इस डेटा को बायोमेट्रिक के जरिए एक्सेस किया जा सकता है। ये एक तरह से भारत के आधार कार्ड जैसा ही है।

 

क्या है नेशनल डिजिटल आइडेंटिटी?

 

ये भूटान का नेशनल डिजिटल आइडेंटिटी सिस्टम है। इससे नागरिकों को सिंगल डिजिटल पोर्टल मिलेगा, जहां अलग-अलग जानकारियों को स्टोर करके रखा जा सकता है। ये तकनीक ‘सेल्फ सॉवरेन आइडेंटिटी’ मॉडल पर काम करती है, जो नागरिकों को इस बात पर ज्यादा कंट्रोल देता है कि वो अपनी जानकारी किसके साथ और किस हद तक साझा करना चाहते हैं। एनडीआई वॉलेट में नागरिकों का बायोमेट्रिक डेटा होगा। इसके अलावा इसमें स्वास्थ्य रिकॉर्ड, टैक्स फाइलिंग, बैंक डॉक्यूमेंट, एजुकेशन रिकॉर्ड जैसी तमाम जानकारियां भी स्टोर होंगी।

 

क्या फायदा होगा इससे?

 

इसका सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि नागरिकों को सरकारी सेवाओं और सुविधाओं का लाभ लेने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। भूटान सरकार ने अक्टूबर 2021 में इस प्रोग्राम की शुरुआत की थी, लेकिन कोविड के कारण इसमें देरी आई। इसके तहत 8 साल और उससे ज्यादा उम्र के सभी नागरिकों का डेटा रखा जा रहा है। बायोमेट्रिक डेटा में फेस रिकग्निशन, फिंगरप्रिंट और पामप्रिंट लिया जा रहा है। बायोमेट्रिक डेटा लेने के बाद सभी को एक यूनिक डिजिटल आइडेंटिटी दी जाती है। बायोमेट्रिक की मदद से लोग सरकारी सेवाओं का लाभ ऑनलाइन ही ले सकते हैं।

 

कौन हैं जिग्मे नामग्याल वांगचुक?

 

जिग्मे नामग्याल वांगचुक भूटान के प्रिंस हैं। जिग्मे नामग्याल वांगचुक का जन्म 5 फरवरी 2016 को हुआ था। जन्म के साथ ही उन्हें क्राउन प्रिंस की उपाधि मिल गई थी। उनके जन्मदिन पर भूटान में 1 लाख 8 हजार पेड़ लगाए गए थे। सबसे कम उम्र में क्राउन प्रिंस बनने वाले वो पहले शख्स हैं। जिग्मे भूटान के छठवें राजा होंगे। उनका एक छोटा भाई भी है, जिसका नाम जिग्मे उग्येन वांगचुक है।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

 

  • भूटान राजधानी: थिम्फू;
  • भूटान राजा: जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक;
  • भूटान  मुद्राएं: भूटानी नगलट्रम, भारतीय रुपया;
  • भूटान आधिकारिक भाषा: ज़ोंगखा।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago