चीन के उत्तरी क्षेत्र इनर मंगोलिया में ब्यूबोनिक प्लेग (bubonic plague) के दो और केस मिलने के बाद से हड़कंप की स्थिति है। चीन की सरकार के अनुसार ये दोनों नए केस उस एक ही परिवार से मिले हैं जहां पहले 7 अगस्त को पहला केस मिला था। अब इन्हें आइसोलेशन में रखा गया है और लगातार निगरानी की जा रही है। डब्ल्यूएचओ (WHO) के अनुसार, ‘ब्यूबोनिक प्लेग, प्लेग का सबसे आम रूप है, लेकिन यह बेहद खतरनाक महामारी में बदल सकता है। इस संबंध में सरकार ने बयान जारी किया है।
बयान में कहा गया है कि पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आने वाले सभी संदिग्धों को भी आइसोलेट कर दिया गया है। सरकार के अनुसार पहले पत्नी को संक्रमण हुआ था, इसके बाद पति और बेटी में भी लक्षण पॉजिटिव मिले थे। हालांकि अब तक सभी संक्रमित और उनके संपर्क में आए संदिग्ध लोगों में कोई असामान्य लक्षण नहीं दिखा है। अगस्त के पहले हफ्ते में स्वास्थ्य आयोग ने अपनी वेबसाइट पर बताया था कि ब्यूबोनिक प्लेग के एक मामले में कई अंग फेल होने से एक मरीज की मौत हो गई थी। यह प्लेग का संक्रमण चूहों से फैलता है। इधर, डब्ल्यूएचओ के अनुसार, ‘ब्यूबोनिक प्लेग, यह संक्रमित पिस्सू के काटने से होता है।
ब्यूबोनिक प्लेग एक ऐसी बीमारी है जो बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण होती है। मध्य युग में ब्लैक डेथ के रूप में जाना जाता था। प्लेग नामक बैक्टीरिया को इसकी मुख्य वजह है।ब्यूबोनिक प्लेग बैक्टीरियल संक्रमण के कारण होता है। यह एक विशेष प्रकार के जीवाणु, यर्सिनिया पेस्टिस से संक्रमित होने कारण होता है। मानव शरीर में आमतौर पर यह बीमारी कुतरने की प्रकृति रखने वाले जानवरों के कारण फैलती है, जो कि आमतौर पर पिस्सुओं के संपर्क में आ जाते हैं। कभी-कभी यह पिस्सू लोगों को काट भी लेते हैं जिसके कारण इसके संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
ब्यूबोनिक प्लेग का एक इंसान से दूसरे में फैलना दुर्लभ है। लेकिन यह आगे बढ़ सकता है और फेफड़ों तक फैल सकता है, जो अधिक गंभीर प्रकार के प्लेग ‘न्यूमोनिक प्लेग’ (pneumonic plague) का रूप ले सकता है। न्यूमोनिक प्लेग का संबंध फेफड़ों से है और यह प्लेग का सबसे खतरनाक रूप है। इससे पीड़ित कोई भी मरीज बूंदों के माध्यम से इस बीमारी को अन्य लोगों तक पहुंचा सकता है।
Find More International News Here
संजय जमुआर (Sanjay Jamuar) को दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड (डीएमआईएल) का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी…
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बच्चों में मलेरिया के मामले और इससे मौत के जोखिमों…
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि वे साल 2027 में अपना दूसरा…
आंध्र प्रदेश राज्य सरकार ने लगभग ₹13,000 करोड़ के निवेश के साथ पहले 'मशरूम मिशन'…
केन्या के सेबास्टियन सावे (Sebastian Sawe) ने लंदन मैराथन में इतिहास रच दिया। सावे दुनिया…
भारतीय निशानेबाजों ने काहिरा में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप 2026 में 16 पदक जीतकर…