Categories: Business

TCS ने बीएसएनएल से 15,000 करोड़ रुपए का ऑर्डर हासिल किया

देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज टीसीएस ने बीएसएनएल से 15,000 करोड़ रुपए का ऑर्डर हासिल किया है। बीएसएनएल देशभर में 4G नेटवर्क लॉन्च करना चाहती है और इसके लिए उपकरण की आपूर्ति करने के हिसाब से TCS (टीसीएस) को यह ठेका मिला है। टीसीएस के नेतृत्व वाला कंसोर्सियम बीएसएनएल से यह कॉन्ट्रैक्ट जीतने में सफल रहा है। टीसीएस की ओर से शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा गया कि टीसीएस के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम को सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल द्वारा 15,000 करोड़ रुपये से अधिक की वैल्यू का एडवांस परचेस ऑर्डर दिया गया है। ये पूरे देश में 4G नेटवर्क लगाने को लेकर है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

क्या है BSNL की 4G को लेकर योजना?

सरकारी टेलीकॉम कंपनी पूरी जोरशोर से 4G सेवाओं को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कुछ दिनों पहले संचार राज्य मंत्री देवसिंह चौहान ने कहा था कि एक लाख बीएसएनएल 4G साइटों को लगाने के लिए सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस पर काम शुरू हो चुका है और विभिन्न साइटों की पहचान की गई है। बता दें, सरकार जल्द से जल्द 4G लाने को लेकर काम कर रही है।

 

भारत की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टीसीएस ने कहा है कि टाटा ग्रुप के इस कंसोर्सियम में टेलीकॉम गियर बनाने वाली तेजस नेटवर्क बीएसएनल को रेडियो एक्सेस नेटवर्क इक्विपमेंट की सप्लाई और सर्विस करने वाली है। टीसीएस के साथ इस एडवांस परचेज ऑर्डर में सार्वजनिक क्षेत्र की आईटीआई लिमिटेड भी शामिल है। बाजार के जानकारों का मानना है कि आईटीआई को इस डील वैल्यू में से 20 फीसदी हिस्सेदारी मिल सकती है।

 

साल 2023 में टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज की यह तीसरी बड़ी डील

 

साल 2023 में टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज की यह तीसरी बड़ी डील है। इससे पहले TCS की ब्रिटेन के फिनिक्स ग्रुप से 723 मिलियन डॉलर की एक डील हो चुकी है जबकि ब्रिटिश रिटेलर मार्क एंड स्पेंसर से टीसीएस को एक आर्डर मिल चुका है। बीएसएनएल अपने 4G नेटवर्क को बढ़ाने के लिए करीब 30,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी का लक्ष्य अगले तीन सालों में मार्केट शेयर को दोगुना करना है।

 

Find More Business News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

भारत डोपिंग मामलों में सबसे ऊपर, एआईयू की सूची में केन्या को पीछे छोड़ा

एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…

1 hour ago

पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का समापन: कर्नाटक विजयी रहा

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…

2 hours ago

मार्च 2026 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 30.5 बिलियन डॉलर घटा: कारण और प्रभाव

मार्च 2026 में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट देखने को मिली, और…

3 hours ago

INS तारागिरी कमीशन हुआ – इस युद्धपोत को क्या बात खास बनाती है?

भारत की समुद्री सुरक्षा को और मज़बूत करने के लिए, भारतीय नौसेना ने 3 अप्रैल,…

4 hours ago

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

19 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

20 hours ago