Categories: Defence

बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए ‘ऑपरेशन अलर्ट’ अभ्यास का आयोजन किया

बीएसएफ ने आगामी गणतंत्र दिवस के मद्देनजर गुजरात के कच्छ जिले से राजस्थान के बाड़मेर तक भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए शनिवार से ‘आपरेशन अलर्ट’ अभ्यास शुरू किया है। यह अभ्यास गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान ”राष्ट्र-विरोधी तत्वों के किसी भी नापाक मंसूबे को विफल करने” के लिए किया जा रहा है। ‘आपरेशन अलर्ट’ अभ्यास 28 जनवरी तक सर क्रीक (दलदली क्षेत्र) में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ-साथ गुजरात में कच्छ के रण और राजस्थान के बाड़मेर जिले तक जारी रहेगा। इसके तहत गहराई वाले क्षेत्रों के साथ-साथ खाड़ी और ‘हरामी नाला’ में विशेष अभियान चलाया जाएगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exam

बीएसएफ गुजरात फ्रंटियर ने अपने इस अभियान को लेकर एक विज्ञप्ति जारी की। इसमें बल ने बताया है कि शनिवार से शुरू हुई यह कवायद गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्र-विरोधी तत्वों के किसी भी बुरे मंसूबे को बेकार करने के लिए की जा रही है। गौरतलब है कि ऑपरेशन अलर्ट अभ्यास 21 जनवरी को शुरू हुआ था और 28 जनवरी तक सर क्रीक (दलदली क्षेत्र) से भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ-साथ गुजरात में कच्छ के रण और राजस्थान के बाड़मेर जिले तक जारी रहेगा। बीएसएफ इस अभ्यास के तहत आगे और गहराई वाले क्षेत्रों के साथ-साथ खाड़ी और ‘हरामी नाला’ में विशेष अभियान चलाएगा।

 

गौरतलब है कि गुजरात में कच्छ जिले से लगती भारत-पाक सीमा बेहद संवेदनशील है। पूर्व में इस सीमा पर कई पाकिस्तानी मछुआरे भारतीय जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए नावों सहित पकड़े गए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बीएसएफ ने 2022 में गुजरात के इस क्षेत्र से 22 पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा है। इसके साथ ही मछली पकड़ने की 79 नावें और 250 करोड़ रुपये की हेरोइन और 2.49 करोड़ रुपये की चरस जब्त की है।

Find More Defence News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

मेघालय ने दूरदराज के इलाकों में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुँचाने के लिए Starlink India के साथ साझेदारी की

मेघालय ने पूरे राज्य में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए Starlink के साथ साझेदारी…

3 mins ago

INS मालवन भारतीय नौसेना को सौंपा गया: अगली पीढ़ी के पनडुब्बी-रोधी पोत की पूरी जानकारी

INS मालवन की डिलीवरी से भारतीय नौसेना की ताकत को और बढ़ावा मिलेगा। यह अगली…

15 mins ago

भारतीय सेना ने दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी कमानों के लिए नए कमांडरों की नियुक्ति की

भारतीय सेना ने 1 अप्रैल, 2026 को अपनी तीन प्रमुख ऑपरेशनल इकाइयों—दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी…

46 mins ago

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने नए उपसेना प्रमुख

भारतीय सेना में सुदर्शन चक्र कोर की कमान संभाल चुके लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को…

3 hours ago

विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2026: विषय, इतिहास और महत्व

हर साल 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस (World Autism Awareness Day) मनाया जाता…

5 hours ago

NASA का ऐतिहासिक कदम: 50 वर्षों बाद मानव चंद्र मिशन की शुरुआत

नासा का आर्मिटस II मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों ने अमेरिका के फ्लोरिडा से उड़ान…

5 hours ago