Home   »   BS-III बैन के बाद सरकार ने...

BS-III बैन के बाद सरकार ने BS-IV ग्रेड फ्यूल लांच किया

BS-III बैन के बाद सरकार ने BS-IV ग्रेड फ्यूल लांच किया |_2.1


केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र प्रधान ने आधिकारिक तौर पर भुवनेश्वर में कम उत्सर्जन वाले भारत स्टेज (बीएस)-IV ग्रेड ईंधन की शुरुआत की.

यह उद्घाटन उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर किया गया जो ओडिशा का स्थापना दिवस है. भारत स्टेज (बीएस)-IV ग्रेड ईंधन की शुरुआत, केंद्र सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2017 से बीएस-3 वाहनों के बिक्री और पंजीकरण प्रतिबंधित करने के बाद किया गया.

यह एक साथ भारत के 12 शहरों में किया गया. ये शहर हैं – वाराणसी, विजयवाड़ा, दुर्गापुर, गोरखपुर, इंफाल, भोपाल, रांची, मदुरई, नागपुर, पटना, गुवाहाटी, और शिलॉंग.

उपरोक्त समाचार से परीक्षा उपयोगी तथ्य:
  • सरकार ने ओड़िशा के भुवनेश्वर में कम उत्सर्जन वाले भारत स्टेज (बीएस)-IV ग्रेड ईंधन की शुरुआत की.
  • केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र प्रधान हैं.

स्रोत – दि इंडियन एक्सप्रेस

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *