Categories: Uncategorized

अटल सुरंग को मिला ‘बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट’ का पुरस्कार

 

सीमा सड़क संगठन (The Border Roads Organisation – BRO) के इंजीनियरिंग मार्वल, अटल टनल को नई दिल्ली में इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस (Indian Building Congress – IBC) ‘बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट’ का पुरस्कार मिला। यह हिमाचल प्रदेश में रोहतांग में निर्मित है। इस पुरस्कार के लिए तीस से अधिक अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को नामांकित किया गया था। इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस की जूरी ने वर्ष 2021 में इस रणनीतिक सुरंग को ‘बेस्ट प्रोजेक्ट फॉर एक्सीलेंट इन बिल्ट एनवायरमेंट (Best Project for Excellence in Built Environment)’ के रूप में चुना।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

अटल सुरंग के बारे में (About the Atal Tunnel)

  • न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड (New Austrian Tunnelling Method – NATM) का उपयोग करके बनाई गई सुरंग, 3 अक्टूबर, 2020 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र को समर्पित की गई थी।
  • यह एक सेमी-ट्रांसवर्स वेंटिलेशन सिस्टम (semi-transverse ventilation system) से सुसज्जित है, जहां बड़े पंखे अलग से पूरे सुरंग में हवा प्रसारित करते हैं। आपात स्थिति के दौरान निकासी के लिए, मुख्य कैरिजवे के नीचे सुरंग क्रॉस-सेक्शन में एक आपातकालीन सुरंग को एकीकृत किया गया है।
  • सुरंग के अंदर की आग को 200 मीटर के क्षेत्र में नियंत्रित किया गया है, और पूरे सुरंग में विशिष्ट स्थानों पर अग्नि शामक यंत्र उपलब्ध कराए गये हैं।
  • प्रदूषण सेंसर सुरंग में हवा की गुणवत्ता की लगातार निगरानी करते हैं, और यदि हवा की गुणवत्ता वांछित स्तर से नीचे है, तो सुरंग के प्रत्येक तरफ दो बड़े पंखो के माध्यम से ताज़ी हवा को सुरंग में भेजा जाता है।

Find More Awards News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

14 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

16 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

16 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

16 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

20 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

20 hours ago