Categories: Uncategorized

7 मई को मनाया गया BRO का 61 वां स्थापना दिवस

सीमा सड़क संगठन (Border Roads Organisation-BRO) का गठन 7 मई 1960 को किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत की सीमाओं और भारत के उत्तर और पूर्वोत्तर राज्यों के दूरदराज के क्षेत्रों में बुनियादी ढाँचे को विकसित करना था. 7 मई 2021 को BRO ने अपना 61 वां स्थापना दिवस (फाउंडेशन डे) मनाया.

BRO के बारे में 

  • यह रक्षा मंत्रालय के तहत एक प्रमुख सड़क निर्माण एजेंसी है.
  • इसकी प्राथमिक भूमिका भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क संपर्क प्रदान करना है. यह भारत के समग्र सामरिक और रणनीतिक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सीमाओं के साथ-साथ अपग्रेड और बुनियादी ढांचे का सृजन भी करता है.
  • सड़क निर्माण के अलावा यह भारतीय सेना की रणनीतिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मुख्य रूप से उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं के साथ रखरखाव कार्यों को भी अंजाम देता है. यह 53,000 किलोमीटर से अधिक सड़कों के लिए जिम्मेदार है.
  • इसके काम में फॉर्मेशन कटिंग, सरफेसिंग, ब्रिज निर्माण और रिसर्फेसिंग शामिल हैं.
  • यह अफगानिस्तान, भूटान, म्यांमार, श्रीलंका और नेपाल जैसे मैत्रीपूर्ण विदेशी देशों में सड़क निर्माण करके पड़ोसी क्षेत्रों में भारत के रणनीतिक उद्देश्यों में योगदान देता है.
  • आपदा प्रबंधन: 2004 में तमिलनाडु में आई सुनामी, 2005 में कश्मीर में आए भूकंप, 2010 में लद्दाख में बाढ़ आदि के बाद पुनर्निर्माण कार्यों में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • BRO के महानिदेशक: लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी;
  • BRO का मुख्यालय: नई दिल्ली;
  • BRO की स्थापना: 7 मई 1960.

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

abhishek

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago