कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री ब्रायन मुलरोनी का निधन

कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री ब्रायन मुलरोनी का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी निधन की जानकारी उनके परिवार ने दी है। मुल्रोनी परिवार ने कहा कि पिछली गर्मियों में 2023 की शुरुआत में प्रोस्टेट कैंसर के इलाज के बाद हुई हृदय प्रक्रिया के बाद उनमें रोजाना सुधार हो रहा था।

ब्रायन मुलरोनी का जन्म क्यू के बाई कोमो में एक श्रमिक वर्ग के परिवार में हुआ था। बता दें, वह राजनीति विज्ञान का अध्ययन करने वाले एक विश्वविद्यालय के छात्र के रूप में प्रधानमंत्री जॉन डाइफेनबेकर के सलाहकार बन गए थे।

 

ब्रायन मुलरोनी के बारे में

ब्रायन मुलरोनी ने वर्षों तक राजनीति में पर्दे के पीछे काम किया। 1976 में अगले संघीय प्रगतिशील कंजर्वेटिव नेता बनने के लिए पहले कानून की डिग्री हासिल की। बाद में कंजर्वेटिव से खड़े हुए। हालांकि, जोय क्लर्क से हार का सामना करना पड़ा। वह हार के बाद भी निराश नहीं हुए।

मुलरोनी एक वरिष्ठ कार्यकारी के रूप में कॉर्पोरेट कनाडा में शामिल हो गए। साथ के साथ क्लर्क को सत्ता से बाहर करने के लिए एक अभियान की साजिश रचते रहे। 1983 में आखिरकार उन्होंने कंजर्वेटिव पार्टी का नेतृत्व जीता और सत्ता अपने नाम कर ली। उस समय उन्होंने शपथ ली थी कि ‘हम एकसाथ एक नई पार्टी और एक नया देश बनाने जा रहे हैं।’ फिर उन्हें सेंट्रल नोवा, एनएस के लिए सांसद के रूप में चुना गया।

ब्रायन मुलरोनी सन् 1984 के संघीय अभियान को चलाने के लिए आगे आए, कनाडा के इतिहास में सबसे बड़ी सीटों के साथ बहुमत हासिल किया। कनाडा के 18वें प्रधानमंत्री के रूप में मुलरोनी ने काम संभाला।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago