Categories: Uncategorized

BRAC ने विश्व की टॉप 500 एनजीओ की सूची में किया टॉप

अंतर्राष्ट्रीय विकास संगठन के BRAC ने गैर-सरकारी संगठनों (NGO) की टॉप 500 वैश्विक सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। वैश्विक गैर सरकारी संगठनों की वर्ष 2020 के शीर्ष 500 NGO की सूची जिनेवा स्थित संगठन एनजीओ अड्विसेर द्वारा जारी की गई। एनजीओ अड्विसेर प्रत्येक वर्ष टॉप 500 वैश्विक एनजीओ की रैंकिंग जारी करता है। बांग्लादेश में स्थित अंतर्राष्ट्रीय विकास संगठन, BRAC ने लगातार 5 सालों सूची में पहले स्थान पर कब्जा बनाया हुआ है। गैर-सरकारी संगठन अड्विसेर द्वारा ये सूची विभिन्न पहलुओं जैसे- एनजीओ के प्रभाव, नवाचार, शासन और स्थिरता को ध्यान में रख कर तैयार की जाती हैं।
क्या है BRAC?

BRAC बांग्लादेश स्थित एक अंतर्राष्ट्रीय विकास संगठन है। इस की स्थापना 1972 में सर फज़ल हसन अबेड द्वारा छोटे पैमाने पर युद्ध शरणार्थियों की सुविधा के लिए राहत और पुनर्वास विकास परियोजना के लिए की गई थी। बांग्लादेश स्थित इस संगठन की वर्तमान में एशिया और अफ्रीका के 11 देशों में शाखाएं मौजूद है। यह वर्तमान में गरीबी, पोषण, स्वास्थ्य, लिंग समानता, पर्यावरण और रोजगार आदि के लिए ऋण प्रदान कर गरीबी उन्मूलन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। बीआरएसी अन्य गतिविधियों के अलावा विश्वविद्यालय, बैंक, बीमा कंपनी का भी परिचालना करता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • BRAC ग्लोबल बोर्ड के अध्यक्ष: अमीराह हक.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर ने 67 साल में पहली बार जीता रणजी ट्रॉफी का खिताब

जम्मू-कश्मीर ने घरेलू क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है। रणजी ट्रॉफी के फाइनल में…

1 day ago

UN ने पेरिस समझौते के तहत पहले कार्बन क्रेडिट को मंज़ूरी दी

संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार पेरिस समझौते के कार्बन बाज़ार तंत्र के तहत आधिकारिक रूप…

1 day ago

वायु शक्ति अभ्यास 2026: भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान सीमा के पास दिखाई ताकत

भारतीय वायुसेना ने भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पोकरण में ‘वायुशक्ति’ अभ्यास में अपनी ताकत…

1 day ago

तीसरी तिमाही के GDP आंकड़े जारी, 7.8 फीसदी दर्ज की गई विकास दर

वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के जीडीपी आंकड़े जारी हो गए हैं, जिसमें…

1 day ago

देश का पहला सेमीकंडक्टर प्लांट बनकर तैयार, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी 2026 को गुजरात के साणंद में भारत की पहली सेमीकंडक्टर…

1 day ago

‘अंजदीप’ का क्या अर्थ है? नौसेना के नए कमीशंड युद्धपोत के नाम के पीछे की कहानी

भारतीय नौसेना ने 27 फरवरी 2026 को चेन्नई पोर्ट पर अत्याधुनिक पनडुब्बी रोधी युद्धपोत आईएनएस…

1 day ago