हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में एक बाफ्टा पुरस्कार में भारतीय मणिपुरी भाषा की कॉमेडी ड्रामा फीचर फिल्म ‘बूंग’ को बेस्ट चिल्ड्रंस एंड फैमिली फिल्मी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। खास बात ये है कि फिल्म ‘बूंग’ फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है और फिल्म को डायरेक्ट लक्ष्मीप्रिया देवी ने किया है। ‘बूंग’ इस साल की पहली भारतीय फिल्म है, जिसे ‘बाफ्टा’ में नॉमिनेट किया गया था और अब बेस्ट चिल्ड्रंस एंड फैमिली फिल्मी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
लक्ष्मीप्रिया देवी ने कहा कि ‘बूंग’ मणिपुरी भाषा में एक छोटे लड़के का नाम है। कहानी एक ऐसे लड़के की है जो अपनी मां के लिए सबसे खास तोहफा लाना चाहता है। वह सोचता है कि अपने लापता पिता को ढूंढकर घर लाना ही मां के लिए सबसे अच्छा गिफ्ट होगा। लड़का इस उम्मीद में सफर पर निकलता है, और इस दौरान उसकी जिंदगी में कई बदलाव आते हैं। यह एक भावुक और दिल छू लेने वाली कहानी है।
‘बूंग’ का निर्माण फरहान अख्तर के साथ विकेश भूटानी, एलन मैकएलेक्स, रितेश सिधवानी और शुजात सौदागर ने किया। फिल्म में गुगुन किपगेन और बाला हिजाम ने मार्मिक अभिनय किया है। फरहान अख्तर ने लंदन में आयोजित समारोह में टीम की ओर से पुरस्कार ग्रहण किया।
‘बूंग’ फिल्म BAFTA में अकेली भारतीय नामांकित फिल्म थी। इसने ‘जूटोपिया 2’, ‘लिलो एंड स्टिच’ और ‘आर्को’ जैसी बड़ी-बड़ी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों को हराकर यह अवॉर्ड जीता है। अवॉर्ड सेरेमनी लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में हुई, जहां फरहान अख्तर, लक्ष्मीप्रिया देवी, रितेश सिधवानी और बाकी टीम के सदस्य मौजूद थे। फिल्म का पहला प्रीमियर 2024 में टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। बाद में इसे कई बड़े फेस्टिवल में दिखाया गया, जैसे वारसॉ, MAMI मुंबई, IFFI और मेलबर्न इंडियन फिल्म फेस्टिवल।
प्रसिद्ध हेवी मेटल बैंड मोटरहेड (Motörhead) के दिग्गज गिटारिस्ट फिल कैंपबेल का 64 वर्ष की…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने FASTag के वार्षिक पास शुल्क में संशोधन की घोषणा…
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (98th Academy Awards) में वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों और कलाकारों को…
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित एक…
एक्ट्रेस जेसी बकले (Jessie Buckley) ने इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड्स में इतिहास रच दिया…
माइकल बी जॉर्डन ने 98th Academy Awards में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor) का पुरस्कार जीता।…