बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने अपने कार्यकारी निदेशक अनुज पोद्दार को प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के पद पर नियुक्त करने की घोषणा की। बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने एक बयान में इस नियुक्ति की जानकारी दी। उसने कहा कि कंपनी ने चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक के पद को अलग-अलग कर दिया है। उसके संरक्षक शेखर बजाज कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन पद पर बने रहेंगे।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
कंपनी ने कहा कि चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक के पदों को अलग करने का फैसला कंपनी प्रबंधन को पेशेवर बनाने की कड़ी में उठाया गया कदम है। यह कामकाज के संचालन के सशक्त मानकों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। बजाज समूह की कंपनी बजाज इलेक्ट्रिकल्स का वित्त वर्ष 2021-21 में कारोबार 4,813 करोड़ रुपये रहा था।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:
- बजाज समूह के संस्थापक: जमनालाल बजाज;
- बजाज समूह की स्थापना: 1926;
- बजाज समूह मुख्यालय स्थान: पुणे, महाराष्ट्र।




IPL 2026 शेड्यूल: तारीख, मैच लिस्ट, जगह ...
UP सरकार का बड़ा फैसला, 20 लाख घरों तक पह...
IIT Bombay और Honeywell ने सस्टेनेबिलिटी...

