Categories: Uncategorized

एचडीएफसी बैंक ने सुरक्षित बैंकिंग प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए “विजिल आंटी” की शुरुआत की

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने लोगों में सुरक्षित बैंकिंग की आदतों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक अभियान शुरू करने की घोषणा की है। इस अभियान का नाम होगा ‘विजिल आंटी’ (Vigil Aunty). बैंक ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि टेलीविजन पर ‘लोला कुट्टी’ (Lola Kutty) का लोकप्रिय किरदार निभाने वाली अनुराधा मेनन ‘विजिल आंटी’ अभियान का चेहरा होंगी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मुख्य बिंदु

  • एचडीएफसी बैंक पहले ही एक साइबर सिक्योरिटी अभियान ‘मुंह बंद रखो’ चला रहा है। बैंक ने कहा कि विजिट आंटी अभियान लोगों को साइबर सिक्योरिटी के प्रति जागरुक बनाने के लिए पहले से चल रहे अभियान को कम्प्लीमेंट करेगा।
  • बैंक ने एक कहा कि ‘विजिल आंटी’ अभियान में वीडियोज़, रील्स और चैट शोज़ की एक सीरीज चलाई जाएगी। इस सीरीज के जरिए सुरक्षित बैंकिंग के लिए ‘क्या करें’ और ‘क्या न करें’ के बारे में जागरूकता पैदा की जाएगी।
  • यह नया अभियान ‘विजिल आंटी’ 4-6 सप्ताह तक चलेगा। यह उपभोक्ताओं को सोशल मीडिया, वॉट्सऐप और अन्य प्लेटफॉर्म पर विजिल आंटी को फॉलो करने के लिए कहेगा।
  • बैंक के अनुसार, चूंकि ‘विजिल आंटी’ एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होंगी, इसलिए वह डिजिटल इकोसिस्टम में निरंतर उपस्थिति बनाए रखेंगी और ग्राहकों को फाइनेंशियल धोखेबाजों के विभिन्न तौर-तरीकों और उनसे सुरक्षित रहने के तरीके के बारे में सूचित करना जारी रखेगी।
  • एचडीएफसी बैंक ने बताया है कि विजिल आंटी इंस्टाग्राम और फेसबुक पर मौजूदगी के साथ अन्य सोशल मीडिया पर भी मौजूद रहेंगी। ग्राहकों से जुड़ने के लिए उसका अपना वॉट्सऐप नंबर (+91 72900-30000) भी होगा।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य

  • एचडीएफसी बैंक के सीईओ: शशिधर जगदीशन
  • एचडीएफसी बैंक के मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी: समीर रटोलीकर
  • मुख्य विपणन अधिकारी और कॉर्पोरेट संचार के प्रमुख, देयता उत्पाद, और प्रबंधित कार्यक्रम एचडीएफसी बैंक: रवि संथानम

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

2 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

3 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

3 hours ago

शासन और सेवा वितरण को बढ़ावा देने हेतु ‘साधना सप्ताह 2026’ का शुभारंभ

भारत ने 'साधना सप्ताह 2026' की शुरुआत की है। यह एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका…

4 hours ago

छत्तीसगढ़ में लगभग एक सदी बाद काले हिरणों की वापसी

छत्तीसगढ़ राज्य से काले हिरणों के संरक्षण की एक शानदार सफलता की कहानी सामने आई…

4 hours ago

Kar Saathi से इनकम टैक्स भरना होगा आसान, जानें कैसे

भारत के आयकर विभाग ने ‘कर साथी’ नाम से एक नया प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च किया है।…

5 hours ago