Categories: Uncategorized

ओरिएण्टल बैंक ने ‘ओरिएण्टल बटुआ’ लांच किया


अपने 75वें स्थापना दिवस के अवसर पर, ओरिएण्टल बैंक ऑफ़ कॉमर्स (OBC) ने एक मोबाइल वॉलेट ‘ओरिएण्टल बटुआ’ सहित कई डिजिटल पेशकश की है.

मोबाइल बैंकिंग का एक नया संस्करण शुरू करने के अलावा, OBC ने दो नए कार्ड की भी शुरूआत की है. जहाँ ओरिएण्टल प्रीमियम कार्ड एअरपोर्ट लाउंज एक्सेस के साथ एक रुपे आधारित प्लैटिनम इंटरनेशनल डेबिट कार्ड है, वहीं दूसरा कार्ड – ओरिएण्टल प्रीपेड कार्ड, व्यक्तियों और कंपनियों के लिए एक रुपे कार्ड है.

इसके साथ ही OBC ने दो MSME योजनायें – ‘ओरिएण्टल संजीवनी’ और ‘ओरिएण्टल बजट होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स’ भी शुरू की हैं. नए अस्पतालों और क्लीनिकों की स्थापना के लिए ओरिएण्टल संजीवनी डॉक्टरों हेतु एक विशेष योजना है. दूसरी योजना व्यक्तियों, प्रोपराइटर, कंपनियों आदि के लिए नए होटल, रेस्टोरेंट्स, लॉज, मोटल्स आदि स्थापित करने के लिए है.

उपरोक्त समाचार से कौन से संभावित प्रश्न हो सकते हैं :

Q1. अपने 75वें स्थापना दिवस के अवसर पर, ओरिएण्टल बैंक ऑफ़ कॉमर्स (OBC) द्वारा किस नाम से एक मोबाइल वॉलेट लांच किया गया ?

Ans1. ओरिएण्टल बटुआ

स्रोत – दि हिन्दू
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

ऑपरेशन हिमसेतु: सेना ने भारत-चीन सीमा के निकट 48 घंटों में जोखिम भरा बचाव अभियान पूरा किया

भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में फँसे 1,400 से ज़्यादा पर्यटकों और स्थानीय लोगों को…

5 hours ago

कलाई-II हाइड्रो प्रोजेक्ट क्या है? कैबिनेट ने ₹14,105 करोड़ की स्वच्छ ऊर्जा योजना को मंज़ूरी दी

भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को मज़बूत करने के लिए, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

5 hours ago

2025 में वैश्विक व्यापार ने नई ऊंचाइयां छुईं: प्रमुख विजेता, हारने वाले और भारत की स्थिति

2025 में वैश्विक व्यापार ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया, क्योंकि सामानों का निर्यात $26.3 ट्रिलियन तक…

6 hours ago

संजय खन्ना BPCL के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बने

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने संजय खन्ना को चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) नियुक्त…

8 hours ago

भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर सीडी गोपीनाथ का निधन

भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक बेहद भावुक पल है, क्योंकि देश के सबसे उम्रदराज…

8 hours ago

राजदूत प्रीति सरन तीन वर्ष के कार्यकाल हेतु संयुक्त राष्ट्र की एक अहम संस्था में पुनर्निर्वाचित

भारत ने अप्रैल 2026 में संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के तहत आने…

9 hours ago