Categories: Uncategorized

जीएसटी दरें: समीक्षा


श्रीनगर में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) की बैठक के पहले दिन में कंपनियों की कमाई पर इसके प्रभाव के कारणों पर चर्चा ने बाज़ार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है. सरकार ने 18% कर स्लैब के अंतर्गत बड़ी संख्या में वस्तुओं को रखा है.

परिषद द्वारा नौ नियम को अंतिम रूप दिया गया जोकि संरचना, मूल्यांकन, संक्रमण, इनपुट कर क्रेडिट, चालान, भुगतान, धनवापसी, पंजीकरण और रिटर्न से संबंधित है. सरकार ने विभिन्न कर स्लैब के तहत 1211 वस्तुओं को वर्गीकृत किया. इनकी सूची इस प्रकार है -:


नो टैक्स No tax
नो टैक्स के अंतर्गत ताजा मांस, मछली चिकन, अंडे, दूध, छाछ, दही, प्राकृतिक शहद, ताजे फल और सब्जियां, आटा, बेसन, रोटी, नमक, डाक टिकट, न्यायिक कागजात, मुद्रित किताबें, समाचार पत्र, चूड़ियाँ, हथकरघा आदि.

5%
फिश फिल्लेट, क्रीम, स्किम्ड मिल्क पाउडर, ब्रांडेड पनीर, जमी हुई सब्जियां, कॉफी, चाय, मसाले, पिज्जा रोटी, रास्क, साबूदाना, केरोसीन, कोयला, दवाइयां, स्टेंट, लाइफबोलेट जैसे आइटम पर 5% का कर होगा.

12%
जमे हुए मांस उत्पादों, मक्खन, पनीर, घी, पैक किए गए फॉर्म मेवे, पशु वसा, सॉसेज, फलों के रस, नमकीन, आयुर्वेदिक दवाएं, टूथ पाउडर, रंग भरने वाली किताबें, चित्रित किताबें, छतरी, सिलाई मशीन और सेलफोन 12% कर स्लैब में आते है.

18%
आधिकतर सामान इस कर स्लैब के अंतर्गत हैं जिसमें स्वाद युक्त परिष्कृत चीनी, पास्ता, कॉर्नफ्लक्स, पेस्ट्री और केक, संरक्षित सब्जियां, जाम, सॉस, सूप, आइसक्रीम, त्वरित भोजन मिक्स, खनिज पानी, नोटबुक, स्टील उत्पाद, मुद्रित सर्किट, कैमरा, स्पीकर और मॉनिटर आदि है.

28%
च्विंग गम, गुड़, चॉकलेट जिसमें कोको न हो, वेफल्स और वेफर्स, पान मसाल, वातित पानी, पेंट, डिओडोरेंट्स, शेविंग क्रीम,  शैम्पू, डाई, सनस्क्रीन, वॉलपेपर, सिरेमिक टाइल, वॉटर हीटर, डिशवॉशर, वज़न मशीन, वॉशिंग मशीन, एटीएम, वेंडिंग मशीन, ऑटोमोबाइल, मोटरसाइकिल, व्यक्तिगत उपयोग के लिए विमान, और नौकाओं को जीएसटी प्रणाली के तहत 28% कर स्लैब में रखा गया है .

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म ‘बॉब संवाद’ शुरू किया

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…

24 mins ago

INS सुनयना माले पहुंचा, भारत-मालदीव समुद्री सहयोग मजबूत

भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…

1 hour ago

महाराष्ट्र में नई हेल्थ पहल: ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ योजना शुरू

विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…

2 hours ago

मार्च 2026 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गुरुग्राम शीर्ष पर

भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…

2 hours ago

PM मुद्रा योजना ने लघु और सूक्ष्म उद्यमियों को शसक्त बनाने के 11 वर्ष पूरे किये

भारत, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के 11 सफल वर्ष मना रहा है। यह एक प्रमुख…

2 hours ago

पायल नाग का कमाल: दिव्यांगता को हराकर जीता तीरंदाजी खिताब

खेल जगत की हाल की एक प्रेरणादायक खबर में, ओडिशा की 18 वर्षीय पायल नाग…

3 hours ago