Home   »   भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स देशों...

भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स देशों की श्रम और रोजगार मंत्रियों की बैठक संपन्न

भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स देशों की श्रम और रोजगार मंत्रियों की बैठक संपन्न |_2.1
27-28 सितम्बर को नई दिल्ली में ब्रिक्स देशों के श्रम तथा रोजगार मंत्रियों का सम्मेलन संपन्न हुआ. दो दिन की इस बैठक में समान श्रम और रोजगार विषयों पर उपयोगी विचार-विमर्श हुआ. विचार-विमर्श के बाद ब्रिक्स श्रम और रोजगार मंत्री स्तरीय घोषणा को अपनाया गया.

इस मौके पर केन्द्रीय श्रम और रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री बंडारु दत्तात्रेय ने कहा कि ब्रिक्स श्रम मंत्रियों के सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की उपस्थिति से भारत उत्साहित हुआ है. भारत को इस बात की प्रसन्नता है कि अध्यक्षीय पहल और त्रिपक्षीय और सामाजिक संवाद की श्रेष्ठ परम्परा के रूप में इस मंच में भारत ब्रिक्स राष्ट्रीय सामाजिक सहयोगियों को शामिल कर सकता है. इस सम्मलेन में नियोक्ताओं और कर्मियों के अग्रणी संगठनों तथा भारतीय मजदूर संघ ने ब्रिक्स देशों के समकक्ष संगठनों से सहयोग किया और विचार-विमर्श किया. 

अब श्रम और रोजगार मंत्रियों की घोषणा को सदस्य देशों के विचार-विमर्श के लिए रखा जाएगा और इस संबंध में अक्टूबर 2016 गोवा में उचित कदम उठाया जाएगा. सम्मलेन के बाद ब्रिक्स देशों के श्रम और रोजगार मंत्री राजघाट गए और उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी.

अब इस समाचार से संबंधित कुछ प्रश्नों की बात करते हैं :
1. ब्रिक्स से आप क्या समझते हैं ?
2. ब्रिक्स में शामिल देशों के नाम बताइए ?

                                                                              स्रोत-pib.nic.in

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *