भारत की सबसे सफल बैडमिंटन डबल्स विशेषज्ञ ज्वाला गट्टा को भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के गवर्निंग बॉडी का सदस्य नियुक्त किया गया है.
उनकी नियुक्ति के बारे में जानकारी देते हुए, साई सचिव एसएस छाबरा ने अपने पत्र में बताया कि वह यह सुनिश्चित करते हैं कि ज्वाला निकाय की बैठक में भाग लेने के लिए अलग से समय निकलेंगी.
14 बार की राष्ट्रीय चैंपियन और दो बार ओलंपियन रहीं ज्वाला ने 2011 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था. वह 2010 के दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन और महिला डबल्स में 2014 ग्लासगो खेलों में रजत पदक विजेता भी हैं.
स्रोत – प्रसार भारती









G7 Summit 2026: फ्रांस म...
दुनिया का सबसे ...
भारत में कहाँ ह...


