Home   »   पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह...

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला का चंडीगढ़ में निधन

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला का चंडीगढ़ में निधन |_40.1
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला का शनिवार (14 जनवरी 2017) को लंबी बीमारी के बाद राजधानी चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 21 अक्टूबर, 1925 को जन्मे बरनाला पंजाब के 11वें मुख्यमंत्री थे और 1985-1987 तक पंजाब के सीएम रहे थे

श्री बरनाला तमिलनाडु, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के राज्यपाल भी रहे थे। बरनाला दो बार सांसद भी रहे और मोरारजी देसाई सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे थे। ‘स्टोरी ऑफ़ एन एस्केप’ और ‘माय अदर टू डॉटर्स’ के शीर्षक से उन्होंने दो पुस्तकें भी लिखी थीं।

अब इस समाचार से संबंधित कुछ प्रश्नों पर चर्चा करते हैं :
प्रश्न 1. हाल ही में, पंजाब राज्य के किस दिग्गज नेता का निधन हो गया जो पंजाब के मुख्यमंत्री रहे थे ?
प्रश्न 2. हाल ही में, पंजाब के मुख्यमंत्री रहे एक दिग्गज नेता का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके द्वारा लिखी गयी दो पुस्तकों का नाम बताइये ?
उत्तर 1. सुरजीत सिंह बरनाला
उत्तर 2. ‘स्टोरी ऑफ़ एन एस्केप’ और ‘माय अदर टू डॉटर्स’
स्रोत – दि हिन्दू
Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published.