Categories: Uncategorized

आज देश भर में मनायी जा रही है बसंत पंचमी


आज 01 फरवरी 2017 को देश भर में बसंत पंचमी का त्यौहार बेहद उत्साह, उल्लास और ऊर्जा के साथ मनाया जा रहा है. आप सभी को करियर पॉवर, बैंकर्स अड्डा एवं ADDA 247 की पूरी टीम की ओर से बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं. यह त्यौहार शीत ऋतु की समाप्ति और बसंत ऋतु के प्रारंभ का प्रतीक है. प्रतिवर्ष यह त्यौहार प्रचलित भारतीय कैलेंडर विक्रम संवत के माघ महीने के पांचवे दिन ‘पंचमी’ को मनाया जाता है. इस दिन लोग पीले कपड़े पहनते हैं और मंदिर जाकर विद्या की देवी सरस्वती की पूजा करते हैं. यह पर्व विद्या, वाणी, कला, संगीत की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती को समर्पित है.


उत्तर भारत और पूर्वी भारत में यह पर्व विशेष तौर पर मनाया जाता है. इस दिन स्कूल-कॉलेज एवं विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में भी देवी सरस्वती की पूजा होती है. इस दिन लोग पतंग भी उड़ाते हैं. उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में, गंगा-यमुना-सरस्वती के संगम पर इस दिन लोग पवित्र स्नान करते हैं. देश भर की अन्य पवित्र नदियों में भी स्नान करते हैं. बसंत ऋतू को ऋतुओं का राजा अर्थात सर्वश्रेष्ठ ऋतु माना गया है. इस समय पंचतत्त्व अपना प्रकोप छोड़कर सुहावने रूप में प्रकट होते हैं. पंच-तत्त्व- जल, वायु, धरती, आकाश और अग्नि सभी अपना मोहक रूप दिखाते हैं.


विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे सभी प्रतियोगियों के लिए भी यह पर्व नयी ऊर्जा लेकर आता है. अब धीरे-धीरे ऋतु में परिवर्तन होगा जिससे सर्दी का असर कम होता जाएगा और मौसम सुहावना होने लगेगा. दिन बड़े होने लगेंगे और रातें छोटी होंगी जिससे हमें दिन में अधिक समय मिल पायेगा. इस सुहावने मौसम, ऊर्जा, उल्लास के साथ हम भी सर्दी की चादर उतार अपनी तैयारी को और अधिक धार दें. हम प्रार्थना करते हैं कि देवी सरस्वती हमें भरपूर आशीर्वाद दें ताकि आप सभी अपनी मेहनत और संकल्प के बल पर अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें.



[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago