भारतीय पर्वतारोही अर्जुन वाजपेयी ने नेपाल-तिब्बत सीमा पर दुनिया की छठी सबसे ऊँची चोटी ‘चो यू’ पर 04 अक्टूबर को फतह हासिल कर तिरंगा लहराया. चो यू की ऊंचाई 8201 मीटर है. इस सफलता के साथ ही 23 वर्षीय वाजपेयी 8000 मीटर से अधिक ऊँची पांच चोटियों पर चढ़ने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बन गये हैं.
अब इस ख़बर से संबंधित कुछ प्रश्नों की बात करते हैं :
1. दुनिया की छठी सबसे ऊँची चोटी का नाम बताइए ?
2. अर्जुन वाजपेयी किस खेल से संबंधित हैं ?
उत्तर
1. चो यू (8201 मीटर)
2. पर्वतारोहण से
स्रोत – दैनिक जागरण