Home   »   एंटोनियो गुटेरस संयुक्त राष्ट्र के अगले...

एंटोनियो गुटेरस संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव नियुक्त

एंटोनियो गुटेरस संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव नियुक्त |_3.1
193 सदस्सीय संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अभिनन्दन प्रस्ताव स्वीकार कर 67 वर्षीय एंटोनियो गुटेरस को संयुक्त राष्ट्र का 9वां महासचिव नियुक्त कर दिया है. गुटेरस, वर्तमान महासचिव बान-की-मून का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2016 को समाप्त हो रहा है.

गुटेरस 1995 से 2002 तक पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री रहे हैं और जून 2005 से दिसंबर 2015 तक यूएन की शरणार्थी संस्था यूएनएचसीआर के प्रमुख भी रहे हैं. वे 1 जनवरी 2017 से अगले पांच वर्ष के लिए यह पदभार संभालेंगे.


अब इस ख़बर से संबंधित कुछ प्रश्नों की बात करते हैं :
1. संयुक्त राष्ट्र के कितने सदस्य देश हैं ?
2. संयुक्त राष्ट्र का अगला महासचिव किसे नियुक्त किया गया है? 
उत्तर
1. 193 सदस्य देश
2. पुर्तगाल के पूर्व पीएम एंटोनियो गुटेरस को

स्रोत – दि हिन्दू

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *