अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी सैम क्वेरी ने एटीपी मैक्सिको ओपन हार्ड कोर्ट टेनिस टूर्नामेंट जीत लिया है. मेक्सिको में आकापल्को में हुए फाइनल में, क्वेरी ने दूसरे सेट में राफेल नडाल को सीधे सेट में 6-3, 7-6 से हराया. नडाल 2005 और 2013 में यहाँ चैंपियन रह चुके हैं और उन्होंने आकापल्को में कभी एक सेट तक नहीं हारा है.
विश्व में क्वेरी की रैंक 40वीं है और अब तक नडाल के साथ हुए 5 मैचों में उन्होंने करियर में पहली बार नडाल को हराया. ये क्वेरी का नौंवां एटीपी ख़िताब है.
स्रोत – दि हिन्दू



World Red Cross Day 2026: क्यो...
Mother’s Day 2026: “मां कभ...
Hantavirus क्या है? कै...


