Home   »   मुंबई व्यापार संघ व मजदूर नेता...

मुंबई व्यापार संघ व मजदूर नेता शरद राव का निधन

मुंबई व्यापार संघ व मजदूर नेता शरद राव का निधन |_2.1
मुंबई व्यापार संघ व मजदूर नेता शरद राव का निधन हो गया है। 78 वर्षीय राव लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

वे मुंबई महानगर पालिका के कर्मचारी संगठन, मुंबई टैक्सी और ऑटोरिक्शा संगठन, मुंबई बिजली आपूर्ति और परिवहन के साथ ही शहर के अन्य संगठनों के अध्यक्ष रहे। वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय मजदूर सेल के अध्यक्ष भी थे। उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। शरद राव जीवन भर संगठित और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए संघर्ष करते रहे। गरीब और श्रम करने वाले मजदूरों को न्याय देने के लिए राव आखिरी समय तक लड़ते रहे। उन्होंने टैक्सी और रिक्शा चालकों को उचित किराए दिलाने की लिए लड़ाई लड़ी।

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *