Categories: Uncategorized

यूएई के साथ रणनीतिक तेल भंडार समझौते को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी

केंद्रीय कैबिनेट ने यूएई के साथ रणनीतिक तेल भंडार समझौते को मंजूरी दे दी है. भारतीय रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व लिमिटड (आईएसपीआरएल) और यूएई की कंपनी अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (एडीएनओसी) के बीच जनवरी में ये करार हुआ था.
करार के मुताबिक यूएई भारत के मंगलौर में बन रहे भूमिगत भंडार में करीब 8.6 मिलियन बैरल कच्चा तेल रखेगा. इसमें से एक हिस्सा भारत को मुफ्त में मिल जाएगा. यह हिस्सा 5 लाख टन के करीब होगा. बता दें कि भारत को अपनी कुल जरूरत का 79 फीसदी कच्चा तेल आयात करना पड़ता है. किसी भी खाड़ी देश का भारत के ऊर्जा क्षेत्र में ये पहला निवेश है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम में आने वाले उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम, कर्नाटक के पाडुर और मेंगलुरु में जमीन के नीचे रणनीतिक तेल भंडार बनाए जा रहे हैं. इनमें 53.30 लाख टन कच्चे तेल को स्टोर किया जा सकेगा. वैश्विक उठा-पटक और आपात स्थिति में इन भंडारों का इस्तेमाल किया जा सकेगा.
स्रोत – पीआईबी
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 days ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

1 month ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

1 month ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

1 month ago