Categories: Uncategorized

विक्रम दोराईस्वामी इंग्लैंड में भारत का नए उच्चायुक्त नियुक्त

अनुभवी राजनयिक विक्रम दोराईस्वामी को यूनाइटेड किंगडम में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक संबंधों को देखते हुए इसे एक महत्वपूर्ण नियुक्ति माना जाता है। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही विक्रम दोराईस्वामी ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त के तौर पर कार्यभार संभालेंगे।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

विक्रम दोराईस्वामी के बारे में

  • विक्रम के दोराईस्वामी 1992 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं और वर्तमान में बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त के रूप में कार्यरत हैं।
  • इससे पहले उन्होंने एक साल तक पत्रकारिता की थी। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में मास्टर डिग्री हासिल की है।
  • साल 1992-1993 तक दिल्ली में अपना सेवाकालीन प्रशिक्षण पूरा करने के बाद दोरईस्वामी को मई 1994 में हांगकांग में भारतीय दूतावास में तीसरा सचिव नियुक्त किया गया।
  • उन्होंने हांगकांग के चीनी विश्वविद्यालय के न्यू एशिया येल-इन-एशिया भाषा स्कूल में चीनी भाषा में डिप्लोमा की डिग्री प्राप्त की है।
  • उन्हें बीजिंग में साल 1996 में भारतीय दूतावास में नियुक्त किया गया। लगभग चार सालों तक चीन में सेवा देने के बाद 2000 में भारत लौटने पर दोराईस्वामी को प्रोटोकॉल (आधिकारिक) का उप प्रमुख नियुक्त किया गया।
  • उन्होंने भारत के प्रधान मंत्री के निजी सचिव के रूप में कार्य किया। साल 2018 में विक्रम दोराईस्वामी ने बांग्लादेश और म्यांमार विभाग के प्रमुख के रूप में कार्य किया।
  • दोरईस्वामी ने 2006 में न्यूयॉर्क में भारत के स्थायी मिशन में राजनीतिक परामर्शदाता के रूप में काम किया।इसके बाद उन्होंने साल 2009 में दक्षिण अफ्रिका के जोहान्सबर्ग में भारत के महावाणिज्य दूत के रूप में कार्यभार संभाला।

Find More Appointments Here

Recent Posts

भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं कण्ठमाला के मामले, जानें क्या है लक्षण, कारण और बचाव के तरीके

कण्ठमाला एक वायरल बीमारी है जो मम्प्स वायरस के कारण होती है, जो पैरामाइक्सोवायरस परिवार…

2 hours ago

भारतीय सेना और पुनीत बालन ग्रुप ने पुणे में बनाया पहला संविधान गार्डन

भारतीय सेना और पुनीत बालन समूह ने पुणे में देश के पहले संविधान पार्क का…

3 hours ago

भारत 46वीं अंटार्कटिक संधि सलाहकार बैठक की मेजबानी करेगा

भारत 20 से 30 मई, 2024 तक कोच्चि, केरल में 46वीं अंटार्कटिक संधि सलाहकार बैठक…

3 hours ago

कोर सेक्टर की वृद्धि दर मार्च में घटकर 5.2 प्रतिशत पर पहुंची

मार्च में, भारत के मुख्य क्षेत्रों की वृद्धि फरवरी के 7.1% से 5.2% तक सुस्त हो…

3 hours ago

यूनिफ़ाइड पेमेंट इंटरफ़ेस (UPI) लेनदेन में अप्रैल में थोड़ी गिरावट आई

अप्रैल 2024 में, यूनिफाइड पेमेंट इंटरफ़ेस (UPI) लेनदेन में मार्च की तुलना में मात्रा में…

3 hours ago

मशहूर लेखक पॉल ऑस्टर का 77 साल की उम्र में निधन

प्रसिद्ध अमेरिकी उपन्यासकार और फिल्म निर्माता पॉल ऑस्टर का 77 वर्ष की आयु में निधन…

3 hours ago