Categories: Uncategorized

स्वच्छ बंदरगाहों की सूची में हल्दिया बंदरगाह शीर्ष पर


पश्चिम बंगाल में हल्दिया बंदरगाह पहली बार बनाई गई स्वच्छ बंदरगाहों की सूची में स्वच्छता पैरामीटर पर सूची में सबसे ऊपर है.

यह सर्वे नौवहन मंत्रालय के अंतर्गत बंदरगाह संचालन, कार्यालय क्षेत्र, टाउनशिप क्षेत्र और आने वाले जहाजों को संभालना, कचरे के सृजन स्रोतों का सामना करने के प्रयासों के आधार पर स्वच्छता मानदंडों पर बारह प्रमुख बंदरगाहों पर किया गया था.

यह अभ्यास 16 मार्च से 31 मार्च 2017 तक ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के दौरान किया गया. भारत की गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) को सभी बंदरगाहों द्वारा किए गए स्वच्छता की गतिविधियों का आकलन करने का कार्य सौंपा गया था. इसमें हल्दिया और विजाग बंदरगाह क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर थे.

‘स्वच्छता पाखवाड़ा’ एक प्रमुख स्वच्छता अभियान था, जो कि नौवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा 16 मार्च 2017 को मुंबई में शिपिंग हाउस में शुरू किया गया था. यह प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2014 को शुरू किए गए ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को बढ़ावा देने के लिए किए गए एक वर्ष की गतिविधियों की परिणति थी.

उपरोक्त समाचार से परीक्षा उपयोगी तथ्य:
  • पहली बार बनाई गई स्वच्छ बंदरगाहों की सूची में स्वच्छता पैरामीटर पर सूची में सबसे ऊपर हल्दिया बंदरगाह है.
  • यह अभ्यास ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के दौरान किया गया.
  • नौवहन मंत्री नितिन गडकरी हैं.
  • हल्दिया और विजाग बंदरगाह क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं.
  • ‘स्वच्छ भारत अभियान’ प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2014 को शुरू किया गया था.

स्रोत – प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB)
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago