Categories: Uncategorized

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स: गौतम अडानी बने दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार, भारत के दिग्गज अरबपति और अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी दुनिया में तीसरे सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। उन्होनें फ्रांस के बिजनेस मैन बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़ दिया है। अडानी के पास इस समय 137.4 बिलियन डॉलर(करीब 11 लाख करोड़) की कुल संपत्ति है। लिस्ट में अडानी से आगे अमेरिका के दो अरबपति एलन मस्क और जेफ बेजोस हैं, जो क्रमश: पहले और दूसरे नंबर पर हैं। 

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

यह पहली बार है जब कोई एशियाई व्यक्ति ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के शीर्ष तीन में शामिल हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस प्रमुख मुकेश अंबानी कुल 91.9 बिलियन डॉलर (7.3 लाख करोड़ रुपये) के साथ 11वें नंबर पर हैं। एलन मस्क और जेफ बेजोस की कुल संपत्ति वर्तमान में क्रमशः 251 बिलियन और 153 बिलियन डॉलर है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा समूह के बाद अडानी ग्रुप देश का तीसरा सबसे बड़ा समूह है। बीएसई पर इनकी सात कंपनियां लिस्टेड हैं, जिसका नाम अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, अडानी पावर, अडानी टोटल गैस, अडानी विल्मर और अडानी ट्रांसमिशन है। राउटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अडानी ग्रुप की इस समय मार्केट वैल्यू 18.9 लाख करोड़ रुपये है।

Find More Ranks and Reports Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

ऑस्कर 2026 नामांकन: सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अभिनेता और अभिनेत्री की पूरी सूची जारी

98th Academy Awards के लिए नामांकन की घोषणा कर दी गई है, जिसमें फिल्म निर्माण…

1 day ago

सूर्या मिधा ने तोड़ा मार्क ज़करबर्ग का रिकॉर्ड, बने सबसे युवा सेल्फ मेड बिलियनेयर

फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट में शामिल होने वाले भारतीय मूल के 22वर्षीय सूर्या मिधा…

2 days ago

चिराग पासवान ने असम में PMFME इनक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ किया

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 13 मार्च 2026 को सोनितपुर जिले के…

2 days ago

इसरो की बड़ी सफलता: CE-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रॉकेट प्रौद्योगिकी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते…

2 days ago

उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण से जापान में अलर्ट, संकट प्रबंधन टीम सक्रिय

उत्तर कोरिया ने 14 मार्च 2026 को पूर्वी सागर की ओर करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलें…

2 days ago

डिजिटल मैपिंग को बढ़ावा: सुजल गांव आईडी का शुभारंभ

जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन (JJM) 2.0 के तहत भारत के हर ग्रामीण…

2 days ago