Categories: Uncategorized

सामाजिक न्याय मंत्रालय ने SMILE-75 पहल शुरू की

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार द्वारा आजीविका और उद्यम के लिये हाशिए पर रहने वाले व्यक्तियों हेतु सहायता (SMILE)-75 पहल शुरू की गयी है। स्माइल-75 पहल के तहत, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने भीख मांगने वाले व्यक्तियों के व्यापक पुनर्वास के लिए 75 नगर निगमों को चिह्नित किया है। यह पहल आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शुरू की गई है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव की भावना से, “स्माइल-75 इनिशिएटिव” नामक स्माइल (सपोर्ट फॉर मार्जिनलाइज्ड इंडिविजुअल फॉर लाइवलीहुड एंड एंटरप्राइज) के अंतर्गत 75 नगर निगमों की पहचान भिक्षावृत्ति के काम में लगे हुए लोगों के लिए व्यापक पुनर्वास परियोजना लागू करने के लिए की है। इस राष्ट्रव्यापी शुभारंभ कार्यक्रम में चिन्हित किए गए 75 नगर निगम, भिक्षावृत्ति क्षेत्र के विशेषज्ञ और प्रख्यात गैर सरकारी संगठन ऑनलाइन तथा ऑफलाइन माध्यम से शामिल हुए।

SMILE-75 पहल के तहत:

  • स्माइल-75 पहल के अंतर्गत, गैर-सरकारी संगठनों और अन्य हितधारकों के सहयोग से 75 नगर निगम भिक्षावृत्ति के काम में लगे हुए लोगों के लिए कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं को व्यापक रूप से कवर करेंगे, जिनमें परामर्श, जागरूकता, शिक्षा, कौशल विकास, आर्थिक संबंध और अन्य सरकारी कल्याण कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
  • सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 2025-26 तक के वर्षों के लिए मुस्कान परियोजना हेतु कुल 100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।
  • इस परियोजना के माध्यम से, मंत्रालय भिक्षावृत्ति के काम में लगे लोगों का समग्र पुनर्वास करने के लिए एक समर्थन तंत्र विकसित करने और एक ऐसे भारत का निर्माण करने की परिकल्पना करता है जहां पर कोई भी व्यक्ति अपना जीवन यापन करने और अपनी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भीख मांगने के लिए मजबूर न हो।

स्माइल-75 का उद्देश्य

  • स्माइल-75 का उद्देश्य हमारे शहरों/ कस्बों और नगरपालिका क्षेत्रों को भिक्षावृत्ति से मुक्त करना और विभिन्न हितधारकों के समन्वित गतिविधियों के माध्यम से भिक्षावृत्ति के काम में लगे लोगों के लिए व्यापक पुनर्वास की एक रणनीति तैयार करना है।
  • सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय निरंतर चले आ रहे इस सामाजिक मुद्दे का समाधान ठोस प्रयासों के माध्यम से करने के लिए स्थानीय शहरी निकायों, नागरिक समाज संगठनों/ गैर-सरकारी संगठनों की भूमिका को महत्वपूर्ण मानता है।
  • भारत सरकार ने निर्धनता और भिक्षावृत्ति की समस्या को समझा है और स्माइल (सपोर्ट फॉर मार्जिनलाइज्ड इंडिविजुअल फॉर लाइवलीहुड एंड एंटरप्राइज) नामक एक व्यापक योजना तैयार की है जिसमें भिक्षावृत्ति में लगे हुए लोगों के लिए व्यापक पुनर्वास की एक उप-योजना शामिल है जो पहचान, पुनर्वास, चिकित्सा सुविधाओं का प्रावधान, परामर्श और शिक्षा, सम्मानित नौकरी तथा स्वरोजगार/ उद्यमिता के लिए कौशल विकास को कवर करती है।

Find More News Related to Schemes & Committees

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

2025 में UPI QR कोड की तैनाती 15% बढ़ी, लेनदेन में 33% की वृद्धि: रिपोर्ट

Worldline की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत का डिजिटल पेमेंट्स इकोसिस्टम तेज़ी से बढ़ रहा…

1 hour ago

एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा

एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने अपना पाँच…

3 hours ago

विनय टोंसे ने YES Bank के प्रबंध निदेशक, सीईओ का पदभार संभाला

निजी क्षेत्र के यस बैंक ने कहा कि विनय मुरलीधर टोंसे ने तीन साल के…

4 hours ago

संसद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के महाभियोग को खारिज किया

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया महाभियोग प्रस्ताव संसद के दोनों…

4 hours ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 – विषय, तिथि, महत्व और समारोह

विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस केवल…

4 hours ago

दिव्या सिंह ने रचा इतिहास, साईकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंच कर बनाया रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश की दिव्या सिंह ने एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि उन्होंने सिर्फ़…

5 hours ago