Categories: Uncategorized

भारत और अमेरिका उत्तराखंड के औली में करेंगे मेगा सैन्य अभ्यास

भारतीय सेना और अमेरिकी सेना उत्तराखंड के औली में 14 से 31 अक्टूबर, 2022 तक पखवाड़े तक चलने वाले मेगा सैन्य अभ्यास “युद्ध अभ्यास” के 18वें संस्करण का आयोजन करेंगे। अभ्यास का उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच समझ, सहयोग और अंतःक्रियाशीलता को बढ़ाना है। अभ्यास का पिछला संस्करण अक्टूबर 2021 में अमेरिका के अलास्का में हुआ था।

गौरतलब है कि बीते कुछ वर्षों में भारत और अमेरिका के बीचे रक्षा संबंध मजबूत हो रहे हैं। जून 2016 में अमेरिका ने भारत को ‘प्रमुख रक्षा भागीदार’ नामित किया था। अब पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ भारत के सीमा विवाद की पृष्ठभूमि में ये अभ्यास हो रहा है।

युद्ध अभ्यास के बारे में

  • इस अभ्यास का उद्देश्य भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच समझ, सहयोग और अंतःक्रियाशीलता को बढ़ाना है।
  • पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ भारत की लंबी सीमा रेखा की पृष्ठभूमि में “युद्ध अभ्यास” अभ्यास हो रहा है।
  • भारत-अमेरिका रक्षा संबंध पिछले कुछ वर्षों से प्रगाढ़ हो रहे हैं।
  • जून 2016 में अमेरिका ने भारत को ‘प्रमुख रक्षा भागीदार’ नामित किया था।
  • अब पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ भारत के सीमा विवाद की पृष्ठभूमि में ये अभ्यास हो रहा है।

दो देशों का रक्षा इतिहास:

  • भारत और अमेरिका के बीच बीते कुछ सालों में कई महत्वपूर्ण रक्षा और सुरक्षा समझौते हुए हैं। जिसमें 2016 में हुआ लॉजिस्टिक एक्सचेंज मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट शामिल है।
  • इसके तहत दोनों देशों की सेना एक दूसरे के ठिकानों का इस्तेमाल हथियारों की मरम्मत और आपूर्ति के लिए कर सकते हैं।
  • इसके अलावा दोनों देशों में 2018 में COMCASA (संचार संगतता और सुरक्षा समझौते) पर भी हस्ताक्षर हुए। जो दोनों सेनाओं के बीच अंतर-संचालन प्रदान करता है। इसके तहत भारत अमेरिका से उच्च तकनीक खरीद सकेगा।
  • अक्टूबर 2020 में भारत और अमेरिका ने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और बढ़ावा देने के लिए BECA (बेसिक एक्सचेंज एंड कोऑपरेशन एग्रीमेंट) समझौते पर मुहर लगाई थी।
  • ये समझौता दोनों देशों के बीच उच्च अंत सैन्य प्रौद्योगिकी, रसद और भू-स्थानिक मानचित्रों को साझा करता है।

Recent Posts

मणिपुर ने राहत शिविरों में छात्रों के लिए शुरू की “स्कूल ऑन व्हील्स” पहल

जातीय संघर्ष और गंभीर ओलावृष्टि के बाद, मणिपुर की सरकार ने "स्कूल ऑन व्हील्स" कार्यक्रम…

9 hours ago

आयुष मंत्रालय में निदेशक के रूप में सुबोध कुमार (आईएएस) की नियुक्ति

तमिलनाडु कैडर के 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुबोध कुमार (आईएएस) को…

9 hours ago

वैज्ञानिकों ने मेक्सिको में दुनिया के सबसे गहरे ब्लू होल का अनावरण किया

युकाटन प्रायद्वीप के चेतुमल खाड़ी में स्थित मेक्सिको के ताम जा' ब्लू होल (टीजेबीएच) को…

9 hours ago

भारतीय सेना और वायुसेना ने पंजाब में संयुक्त अभ्यास किया

सेना की पश्चिमी कमान के तत्वावधान में भारतीय सेना की खड़गा कोर ने पंजाब में…

9 hours ago

रवींद्रनाथ टैगोर जयंती 2024: इतिहास और महत्व

रवींद्रनाथ टैगोर जयंती 2024, जिसे रवीन्द्र जयंती के नाम से भी जाना जाता है, रवींद्रनाथ…

10 hours ago

नेपाल में जनसंख्या वृद्धि दर में ऐतिहासिक गिरावट: जीवन प्रत्याशा और प्रजनन दर के रुझान

नेपाल की जनसंख्या वृद्धि दर पिछले एक दशक में 0.92% प्रति वर्ष पर ऐतिहासिक रूप…

10 hours ago