Categories: Uncategorized

पूर्व सीईए केवी सुब्रमण्यम आईएमएफ में भारत के कार्यकारी निदेशक नियुक्त

भारत के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यम को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में भारत का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया। केवी सुब्रमण्यम प्रख्यात अर्थशास्त्री सुरजीत एस भल्ला का स्थान लेंगे, जिन्हें 2019 में आईएमएफ के बोर्ड में भारत के कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

केवी सुब्रमण्यम का कार्यकाल

सुब्रमण्यम का कार्यकाल नवंबर से शुरू होगा और तीन साल की अवधि तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, जारी रहेगा। बता दें कि प्रख्यात अर्थशास्त्री सुरजीत एस भल्ला का कार्यकाल ईडी आईएमएफ (ED-IMF) के रूप में 31 अक्टूबर, 2022 को खत्म हो रहा है। भल्ला को साल 2019 में आईएमएफ के बोर्ड में भारत के कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने आरबीआई (RBI) के पूर्व डिप्टी गवर्नर सुबीर गोकर्ण का स्थान लिया, जिनका 30 जुलाई को अमेरिका में निधन हो गया।

केवी सुब्रमण्यम के बारे में

  • सुब्रमण्यम ने 2021 में 3 साल के कार्यकाल के बाद मुख्य आर्थिक सलाहकार का पद छोड़ दिया था। तब उन्होंने कहा था कि उन्होंने शिक्षा जगत में लौटने का फैसला किया है।
  • केंद्र सरकार ने दिसंबर 2018 में आईएसबी हैदराबाद के प्रोफेसर सुब्रमण्यम को सीईए के रूप में नियुक्त किया था।
  • सुब्रमण्यम ने यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो के स्कूल ऑफ बिजनेस से वित्तीय अर्थशास्त्र में एमबीए और पीएचडी की है।
  • उन्होंने IIT कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है। इसके अतिरिक्त वह भारतीय प्रबंधन संस्थान, कोलकता के पूर्व छात्र भी रह चुके हैं।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:
  • आईएमएफ गठन: 27 दिसंबर 1945;
  • आईएमएफ मुख्यालय: वाशिंगटन, डी.सी., संयुक्त राज्य अमेरिका;
  • आईएमएफ सदस्य देश: 190;
  • आईएमएफ एमडी: क्रिस्टालिना जॉर्जीवा।

Find More Appointments Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago