भारत के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यम को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में भारत का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया। केवी सुब्रमण्यम प्रख्यात अर्थशास्त्री सुरजीत एस भल्ला का स्थान लेंगे, जिन्हें 2019 में आईएमएफ के बोर्ड में भारत के कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
सुब्रमण्यम का कार्यकाल नवंबर से शुरू होगा और तीन साल की अवधि तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, जारी रहेगा। बता दें कि प्रख्यात अर्थशास्त्री सुरजीत एस भल्ला का कार्यकाल ईडी आईएमएफ (ED-IMF) के रूप में 31 अक्टूबर, 2022 को खत्म हो रहा है। भल्ला को साल 2019 में आईएमएफ के बोर्ड में भारत के कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने आरबीआई (RBI) के पूर्व डिप्टी गवर्नर सुबीर गोकर्ण का स्थान लिया, जिनका 30 जुलाई को अमेरिका में निधन हो गया।
वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…
भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…
केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…
1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…
सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…
भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…