Home   »   आजादी के 75 साल पूरे होने...

आजादी के 75 साल पूरे होने पर गूगल ने लॉन्च किया ‘इंडिया की उड़ान’

आजादी के 75 साल पूरे होने पर गूगल ने लॉन्च किया 'इंडिया की उड़ान' |_3.1

गूगल ने भारत की आजादी के 75 साल के सफर में हासिल की गई अहम उपलब्धियों को समेटते हुए एक ऑनलाइन परियोजना शुरू की है, जिसमें समृद्ध अभिलेखागार और कलात्मक चित्रण के जरिये देश की कहानी बयां की गई है। ‘गूगल आर्ट्स एंड कल्चर’ द्वारा शुरू की गई परियोजना ‘इंडिया की उड़ान’ देश की उपलब्धियों का जश्न मनाती है और यह ‘इन 75 वर्षों में भारत की अटूट और अमर भावना पर आधारित है।’ केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी और संस्कृति मंत्रालय तथा गूगल के वरिष्ठ अधिकारियों ने दिल्ली स्थित सुंदर नर्सरी में आयोजित एक समारोह में इसका आधिकारिक रूप से शुभारंभ किया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams



IBPS PO Notification 2022 Out: Click Here to Download PDF

महत्व: भारत की उड़ान

देशभर में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के जश्न के तौर पर गूगल ने सरकार के एक साल तक चलने वाले ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम का समर्थन करने के लिए ‘सूचनात्मक ऑनलाइन सामग्री तक पहुंच बढ़ाने और 1947 के बाद से भारत की प्रगति और भारतीयों के योगदान को दिखाने के वास्ते’ संस्कृति मंत्रालय के साथ सहयोग किया है।

‘हर घर तिरंगा’ पर एक विशेष डूडल

जी किशन रेड्डी ने अपने संबोधन में गूगल की टीम से ‘हर घर तिरंगा’ पर एक विशेष डूडल बनाने का आग्रह किया, जो इसके कर्मचारियों और अन्य लोगों को भी उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने कहा कि गूगल 3,000 से अधिक केंद्रीय संरक्षित स्मारकों की सीमाओं की डिजिटल मैपिंग में संस्कृति मंत्रालय की मदद कर सकता है जो साइटों की बेहतर निगरानी और अतिक्रमण की जाँच में मदद करेगा। 
दरअसल गूगल ने एक नई वेबसाइट बनाई है जिसका नाम गूगल आर्ट और कल्चर है, इस वेबसाइट पर भारत के पहले प्रधानमंत्री और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से जुड़ी जानकारी से लेकर खेल, गायन, इसरो, साहित्य, फिल्म आदि से मिली उपलब्धियों को डिजिटल रूप में दर्शाया गया है।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:
  • Google CEO: सुंदर पिचाई;
  • Google की स्थापना: 4 सितंबर 1998;
  • Google मुख्यालय: माउंटेन व्यू, कैलिफ़ोर्निया, संयुक्त राज्य।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *