Categories: Uncategorized

देश का पहला मल्टी स्पोर्ट्स संग्रहालय कोलकाता में खुला


कोलकाता शहर के केंद्र से 25 किमी दूर न्यू टाउन, राजरहाट में देश का पहला मल्टी स्पोर्ट्स संग्रहालय खोला गया है. 6700 वर्ग फुट में फैले इस संग्रहालय का उद्घाटन सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, अभिनव बिंद्रा, दीपा मलिक और देवेंद्र झजारिया ने रविवार को किया. यह संग्रहालय सोमवार से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. इसकी टिकट 100 रुपए और छात्र-छात्राओं के लिए यह 50 रु होगी.




सचिन तेंदुलकर ने अपना 100वां शतक बनाने के दौरान जो दस्ताने पहने थे, वह यहां रखे गए हैं. इसके अलावा लियोनेल मेसी का बूट, 2012 चैंपियंस लीग जीतने वाली टीम के सदस्य डिडिएर ड्रोग्बा की चेल्सी शर्ट, विश्वनाथन आनंद के हस्ताक्षर वाला शतरंज का बोर्ड, पेले की 1970 की ब्राजील शर्ट सहित कई अन्य चीजें भी भारत के पहले खेल संग्रहालय में रखी गई हैं.


इस मौके पर तेंदुलकर ने कहा कि मुझे लगता है कि हम भारतीय पर्याप्त रूप से सक्रिय नहीं हैं. हमें खेल गतिविधियों से जुड़ने की जरूरत है. महान खेल हस्तियों की विभिन्न चीजें युवा लोगों के लिए प्रेरणा के रूप में काम कर सकती हैं. यह संग्रहालय सिर्फ कोलकाता के लिए नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए है.

अब इस समाचार से संबंधित कुछ प्रश्नों पर चर्चा करते हैं :
Q1. उस शहर का नाम बताइये, जहाँ हाल ही में देश का पहला मल्टी स्पोर्ट्स संग्रहालय खोला गया ?
Ans1. कोलकाता

स्रोत – दि हिन्दू
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago