Categories: Uncategorized

आईटीबीपी के खोजी कुत्तों और घोड़ों को भी मेडल

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने पहली बार सीमा पर साजो-सामान की ढुलाई और गश्त जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में जवानों का साथ देने वाले पशुओं को विशेष पदक से सम्मानित करने का फैसला किया है. आईटीबीपी ने ‘एनिमल ट्रांसपोर्ट’ और ‘के-9’ पदक की शुरूआत की है. हाल ही में आईटीबीपी के महानिदेशक कृष्णा चौधरी ने इन विशेष पदकों की मंजूरी दी थी जो स्वयं इस बार आईटीबीपी की 55वीं वर्षगांठ के उत्सव पर थंडरबोल्ट नाम के घोड़े और लेडिज डॉग सोफिया के गले में ये पदक डालकर उन्हें सम्मानित करेंगे.
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) बल को देश में नक्सल-रोधी अभियानों के लिए और पैदल गश्त जैसे अन्य कठिन कार्यों के लिए पहली बार बेल्जियम मालीनोइस नस्ल के कुत्तों को शामिल करने का श्रेय भी जाता है.
इसके साथ ही बल के पास परंपरागत रूप से घोड़ों, खच्चरों और टट्टुओं की एक मजबूत पशु परिवहन इकाई है जो 3,488 किलोमीटर लंबी चीन सीमा पर अत्यंत ऊंचे इलाकों पर पहरा दे रहे जवानों की मदद करती है. डॉग स्क्वॉयड बारूदी सुरंगों और आईईडी विस्फोटकों का पता लगाने, गणमान्य लोगों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं.

अब इस ख़बर से संबंधित कुछ प्रश्नों की बात करते हैं :
1. किस अर्धसैनिक बल ने खोजी कुत्तों और घोड़ों को भी पदक देने का निर्णय लिया है ?
2. आईटीबीपी का विस्तृत अर्थ बताइए ?
3. आईटीबीपी के महानिदेशक कौन हैं ?
4. आईटीबीपी की मातृ संस्था का नाम बताइए ?
उत्तर
1. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)
2. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस
3. कृष्णा चौधरी
4. केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF)
                                                                                                                                  स्रोत – अमर उजाला
admin

Recent Posts

चीन का शेनझोउ-18 क्रू तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन के लिए लॉन्च

चीन का शेनझोउ-18 मिशन वैज्ञानिक अनुसंधान और अंतरिक्ष स्टेशन के रखरखाव पर ध्यान केंद्रित करते…

8 hours ago

कोरोमंडल इंटरनेशनल के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त हुए अरुण अलगप्पन

पूर्व कार्यकारी उपाध्यक्ष अरुण अलगप्पन को कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त और…

9 hours ago

विदेश मंत्री जयशंकर को ‘इंडियाज़ न्यूक्लियर टाइटन्स’ पुस्तक की प्रति मिली

विदेश मंत्री एस जयशंकर को सौम्या अवस्थी और श्रभना बरुआ द्वारा संपादित पुस्तक 'इंडियाज न्यूक्लियर…

10 hours ago

अडानी के विझिंजम पोर्ट को भारत के पहले ट्रांसशिपमेंट हब के रूप में मंजूरी

भारत सरकार ने केरल में अदानी के विझिंजम पोर्ट को देश के उद्घाटन ट्रांसशिपमेंट हब…

11 hours ago

आरबीआई ने टॉकचार्ज को पीपीआई परिचालन बंद करने और शेष राशि वापस करने का निर्देश दिया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गुरुग्राम स्थित टॉकचार्ज टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (TalkCharge Technologies Pvt Ltd)…

11 hours ago

विश्व पशु चिकित्सा दिवस: 27 अप्रैल

इस वर्ष, विश्व पशु चिकित्सा दिवस शनिवार, 27 अप्रैल, 2024 को मनाया जाएगा। 2024 का…

12 hours ago