इप्सोस इंडिया के एक सर्वेक्षण के अनुसार, रक्षा बल, आरबीआई और भारत के प्रधानमंत्री देश के तीन सबसे भरोसेमंद संस्थान हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट को चौथे और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को पांचवे स्थान पर रखा गया है। कम से कम दो तिहाई लोगों के मत के साथ रक्षा बलों को पहले स्थान पर रखा गया है। इसके बाद करीब 50 फीसदी लोगों ने भारतीय रिजर्व बैंक पर भरोसा जताते हुए दूसरे स्थान पर रखा है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
IBPS PO Notification 2022 Out: Click Here to Download PDF
इप्सोस इंडिया द्वारा किए गए इस सर्वे के मुताबिक भारत के प्रधानमंत्री एक संस्थान के रूप में तीसरे स्थान पर हैं, जिस पर 49 प्रतिशत नागरिकों का भरोसा है। वहीं संसद (33 प्रतिशत) सातवें स्थान पर, आठवें स्थान पर मीडिया (32 प्रतिशत) और नौवें स्थान पर भारत का चुनाव आयोग (31 प्रतिशत) बताया गया है।
यह अखंडता और चरित्र की ताकत के बारे में भी है, जिसके लिए सबसे भरोसेमंद संस्थान प्रयास करते हैं। इस सर्वे में लिस्ट के आखिर में राजनेता (16 प्रतिशत), राजनीतिक दल (17 प्रतिशत), कम्यूनिटी लीडर (19 प्रतिशत) और धार्मिक नेता (21 प्रतिशत) के रखा गया है। इसमें कहा गया है कि सर्वे में शामिल लोगों के मुताबिक इन संस्थानों में कम से कम विश्वसनीयता है।
बता दें कि इप्सोस इंडिया द्वारा एक संरचित प्रश्नावली का उपयोग करके मात्रात्मक सर्वेक्षण के माध्यम से सर्वेक्षण किया गया था। जिसके जरिए महिलाओं सहित 2,950 वयस्कों की राय ली गई थी। सर्वेक्षण में चार महानगरों, टियर 1, टियर 2 और टियर 3 शहरों के लोग इस सर्वे में शामिल थे. जिन्हें जवाब के 5 प्रतिशत की त्रुटि के साथ शामिल किया गया था।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…
बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…
भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…
भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…
एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…