Categories: Uncategorized

आधार नंबर सपोर्ट करने वाला स्काइप का लाइट वर्ज़न हुआ लॉन्च

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने मुंबई में फ्यूचर डिकोडेड डिजिटल इवेंट में, भारत में बिज़नेस नेटवर्किंग ऐप लिंक्डइन और वीडियो चैट प्लेटफॉर्म स्काइप का ‘लाइट’ वर्ज़न पेश किया है. 2जी नेटवर्क पर काम करने वाले स्काइप लाइट ऐप में आधार नंबर से ऑथेंटिकेशन किया जा सकेगा.

माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से लॉन्च किया गया लाइट स्काइप ऐप पूरी तरह से भारतीय ग्राहकों के लिए है. हालाँकि अभी यह सिर्फ एंड्राइड प्लेटफार्म के लिए उपलब्ध है. नडेला ने नागरिकों को नया कौशल सिखाने वाला ‘प्रोजेक्ट संगम’ और छात्रों के लिए ‘प्लेसमेंट’ ऐप शुरू किया है.

नडेला ने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद से मुलाकात के बाद पहले यह ‘लाइट’ वर्ज़न लांच किया. उन्होंने रविशंकर प्रसाद से हुई मुलाकात में उन्हें भारत की एंटरप्राइजेज के लिए क्लाउड कंप्यूटिंग की तकनीक लाने पर भी जोर दिया. इससे पूर्व वो पीएम नरेन्द्र मोदी से भी मिले थे और नीति आयोग की बैठक में भी हिस्सा लिया और देश में गुड गवर्नेंस के लिए क्लाउड कंप्यूटिंग के फायदे बताए.
स्रोत – इंडियन एक्सप्रेस
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago