Categories: Uncategorized

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की एलटीसी कैश वाउचर स्कीम की घोषणा

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कंज्यूमर खर्च बढ़ाने के उद्देश्य से सरकारी कर्मचारियों के लिए अवकाश यात्रा रियायत (LTC) कैश बाउचर स्कीम और स्पेशल फेस्टिवल एडवांस योजना की घोषणा की है। उन्होंने उपभोक्ता खर्च और पूंजीगत व्यय के बारे में प्रस्तावों की भी घोषणा की। उपभोक्ता खर्च के तहत, उन्होंने दो प्रस्तावों की घोषणा की: एलटीसी कैश वाउचर योजना और स्पेशल फेस्टिवल एडवांस योजना

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

अवकाश यात्रा रियायत (LTC) कैश बाउचर स्कीम के बारे में:

  • केंद्र सरकार के कर्मचारियों को चार साल के ब्लॉक में अवकाश यात्रा रियायत मिलती है – इनमे से एक उनकी पसंद की जगह और एक उनके मूल शहर अथवा या दोनों उनके उनके मूल शहर के लिए.
  • इसके तहत, वेतन और पात्रता के तहत हवाई अथवा रेल किराया दिया जाता है। इसके अलावा, दस दिनों के वेतन पर छुट्टी (वेतन + महंगाई भत्ता) का भुगतान किया जाता है।
  • हालांकि, वर्तमान में चल रहे कोविद -19 महामारी के कारण 2018-21 वर्ष ब्लॉक में कर्मचारी एलटीसी का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
  • 2018-21 के दौरान एक एलटीसी के बदले में, कर्मचारियों को नकद भुगतान किया जाएगा। अवकाश नकदीकरण पर पूर्ण भुगतान होगा और पात्रता की श्रेणी के आधार पर तीन स्लैब के अनुसार किराया का भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा, किराया भुगतान पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।
  • इस योजना का विकल्प चुनने वाले एक कर्मचारी को एलटीसी बाउचर स्कीम में 31 मार्च, 2021 से पहले छुट्टियों के बदले कर्मचारी रेल या हवाई किराए के 3 गुना के बराबर वैल्यू का गुड्स या सर्विसेस ख़रीदना होगा।
  • इन वाउचर का इस्तेमाल सिर्फ ऐसे गुड्स या सर्विसेस के लिए किया जा सकता है, जिन पर 12% या उससे ज्यादा जीएसटी लगता है. कर्मचारियों को अपने खर्चे के साथ जीएसटी बिल भी पेश करना होगा।
  • वित्त मंत्री ने कहा कि अगर केंद्र सरकार के कर्मचारी इसका विकल्प चुनते हैं तो इस योजना पर 5,675 करोड़ रुपये खर्च होंगे। हालांकि, PSB और PSU कर्मचारियों के लिए, इसकी लागत 1,900 करोड़ रुपये होगी।
  • सीतारमण ने अनुमान जताया है कि इस योजना के लिए 50% राज्यों के साथ भी, सरकार को उम्मीद है कि वह अर्थव्यवस्था में 9,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

Find More News Related to
Schemes & Committees

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

पायलट फेज के बाद SEBI ने लॉन्च किया PaRRVA सिस्टम

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 'पास्ट रिस्क एंड रिटर्न वेरिफिकेशन एजेंसी' (PaRRVA) को…

16 hours ago

कैबिनेट का अहम निर्णय: महाराष्ट्र में AI नीति 2026 लागू

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र राज्य कैबिनेट ने महत्वाकांक्षी 'महाराष्ट्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नीति…

16 hours ago

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: हर आरोपी को त्वरित सुनवाई का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने 29 अप्रैल 2026 को एक केस की सुनवाई के दौरान मौलिक अधिकारों…

16 hours ago

अब नहीं खोएंगे PF के पैसे, EPFO का नया प्लेटफॉर्म करेगा मदद

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) 'E-PRAAPTI' नाम से एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करने जा…

17 hours ago

आपदा पीड़ितों को राहत: RBI ने लागू किए नए लोन पुनर्गठन नियम

भारतीय रिज़र्व बैंक ने आपदा-प्रभावित क्षेत्रों के लिए लोन रीस्ट्रक्चरिंग के लिए संशोधित दिशानिर्देश पेश…

18 hours ago

समुद्री साझेदारी मजबूत: भारत और श्रीलंका ने किया DIVEX 2026 अभ्यास

भारत और श्रीलंका ने 21 से 28 अप्रैल तक कोलंबो में द्विपक्षीय डाइविंग अभ्यास 'IN–SLN…

18 hours ago