Categories: Uncategorized

फेसबुक ने स्पूर्ति प्रिया को शिकायत अधिकारी नियुक्त किया

 

फेसबुक ने अपने शिकायत अधिकारी के रूप मे स्पूर्ति प्रिया को नियुक्त करने की घोषणा की। यह कदम पिछले महीने लागू होने वाले नए सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 की वजह से लिया गया है। भारत सरकार के नए दिशानिर्देश के अनुसार, 50 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं वाली सोशल मीडिया कंपनियों को एक शिकायत अधिकारी, नोडल अधिकारी और मुख्य अनुपालन अधिकारी भारत में नियुक्त करना होगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इन तीनों अधिकारियों को भारत का निवासी होना चाहिए। फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने कुछ दिन पहले परेश बी लाल को अपना शिकायत अधिकारी नियुक्त किया था। नए आईटी नियमों के लागू होने के दो दिन बाद व्हाट्सएप, फेसबुक और गूगल ने 29 मई को अपने अनुपालन अधिकारी, निवासी शिकायत अधिकारी और नोडल संपर्क व्यक्ति के बारे में जानकारी सरकार के साथ साझा की थी।


ये नए नियम हैं-

  • 50 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं वाली सोशल मीडिया कंपनियों को एक शिकायत अधिकारी, नोडल अधिकारी और मुख्य अनुपालन अधिकारी भारत में नियुक्त करना होगा ताकि उपयोगकर्ता आसानी से उन तक पहुंच सकें।
  • नियुक्त शिकायत अधिकारी को 24 घंटे के भीतर शिकायत को स्वीकार करना होगा और 15 दिनों के भीतर उसे हल करना होगा।


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • फेसबुक के संस्थापक- मार्क ज़ुकरबर्ग
  • फेसबुक का मुख्यालय- कैलिफोर्निया US.

Find More Appointments Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

15 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

16 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

16 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

17 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

17 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

18 hours ago