भारत के विकास ठाकुर ने वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीत लिया है। वह पुरुषों के 96 किग्रा भारवर्ग में दूसरे स्थान पर रहे। विकास ने देश को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 12वां पदक दिलाया। यह वेटलिफ्टिंग में आठवां पदक है। विकास ने स्नैच राउंड में 155 और क्लीन एंड जर्क राउंड में 191 किग्रा भार उठाया। इस तरह उन्होंने रजत जीतने के लिए कुल 346 किग्रा भार उठाया।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
IBPS PO Notification 2022 Out: Click Here to Download PDF
विकास से आगे समोआ के डॉन ओपेलोग रहे। ओपेलोग ने स्नैच राउंड में 171 और क्लीन एंड जर्क राउंड में 210 किग्रा भार उठाया। इस तरह उन्होंने कुल 381 किग्रा भार उठाया। इस भार के साथ ओपेलोग ने राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड भी बनाया।
भारत को अब तक कॉमनवेल्थ गेम्स में 12 पदक मिल चुके हैं। भारत ने चार गोल्ड, तीन सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल जीता है। भारत को सबसे ज्यादा पदक वेटलिफ्टिंग में मिले हैं। भारत ने वेटलिफ्टिंग के 10 वजन वर्ग में तीन स्वर्ण पदक सहित आठ पदक जीते है।
विकास ठाकुर वर्ष 2014 के ग्लास्को राष्ट्रमंडल खेलों में 85 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 333 किलोग्राम भार उठाकर देश को रजत पदक दिला चुके हैं। जिसमें स्नैच में 150 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 183 किलोग्राम भार उठाया था। जबकि वर्ष 2018 के गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में 94 किलोग्राम भारवर्ग में कुल 351 किलोग्राम भार उठाकर देश के लिए कांस्य पदक जीता था। जिसमें स्नैच में 159 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 192 किलोग्राम भार उठाया था। विकास ठाकुर भारतीय वायुसेना में वारंट अफसर के पद पर सेवारत हैं। वह हमीरपुर जिले की टौणीदेवी तहसील के गांव पटनौण के रहने वाले हैं।
Latest Notifications:
| | |
| Shipping Corporation of India Recruitment 2022 | |
| | |
| |
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 2026 हर साल 24 अप्रैल को पूरे भारत में मनाया जाता…
ब्रिटेन (UK) की संसद ने 'तंबाकू और वेप्स बिल' को मंज़ूरी दे दी है। इस…
Top Current Affairs 23 April 2026 in Hindi: बता दें, आज के इस दौर में सरकारी…
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने कोणार्क सूर्य मंदिर में एक महत्वपूर्ण संरक्षण अभियान शुरू किया…
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर…
अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नादेंडला भास्कर राव का हैदराबाद में 90 वर्ष की…