निजी इक्विटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ब्लैकस्टोन ने बताया कि उसने 52.5 करोड़ डॉलर से अधिक के उद्यम मूल्य पर इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (आईजीआई) का अधिग्रहण किया है। आईजीआई का मुख्यालय बेल्जियम में है, लेकिन वह अपने ज्यादातर कारोबार और मुनाफे के लिए भारत पर निर्भर है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार ब्लैकस्टोन ने शंघाई युयुआन टूरिस्ट मार्ट (ग्रुप) से कंपनी में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है। बाकी हिस्सेदारी रोलैंड लॉरी से ली गई है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
कंपनी 29 प्रयोगशालाओं के साथ हीरे, रत्न और आभूषणों के स्वतंत्र प्रमाणन में वैश्विक स्तर पर अग्रणी है। इनमें से 18 प्रयोगशालाएं भारत में स्थित हैं। संस्थान के 10 देशों में 18 रत्न विज्ञान संबंधी विद्यालय हैं। आईजीआई के वरिष्ठ प्रबंध निदेशक मुकेश मेहता ने कहा कि संस्थान प्राकृतिक हीरे, प्रयोगशाला में तैयार किए गए हीरे और रंगीन पत्थरों के प्रमाणन के क्षेत्र में वैश्विक बाजार में अग्रणी है और दुनिया भर के विनिर्माताओं, खुदरा विक्रेता और उपभोक्ता इस पर भरोसा करते हैं।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…
भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…
केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…
1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…
सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…
भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…