Categories: Uncategorized

बिम्सटेक म्यांमार-थाईलैंड से भारत तक 3000 किमी लंबी बिजली ग्रिड करेगा स्थापित

बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोगी पहल का संगठनबिम्सटेक (Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation – BIMSTEC) म्यांमार-थाईलैंड से भारत तक लगभग 3,000 किलोमीटर लम्बे पावर ग्रिड को स्थापित करने की परियोजना पर काम कर रहा है।
ये घोषणा बांग्लादेश के ढाका में बिम्सटेक देशों के बीच ऊर्जा सहयोग बढ़ाने पर आयोजित एक सम्मेलन के उद्घाटन के दौरान की गई। ये 3,000 किलोमीटर लंबी बिम्सटेक क्षेत्रीय बिजली ग्रिड परियोजना विभिन्न लाभों के साथ आएगी। सदस्य देश की ऊर्जा की मांग पावर ग्रिड की शुरुआत से ही सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही इससे उपभोक्ताओं को किफायती कीमतों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ भी मिलेगा।
इस 3,000 किलोमीटर लंबे बिम्सटेक क्षेत्रीय पावर ग्रिड की स्थापना 2018 में बिम्सटेक देशों द्वारा हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के तहत की जाएगी।
बिम्सटेक बांग्‍लादेश, भारत, म्‍यामां, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल और भूटान सहित दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के सात देशों का संगठन हैं। ये संगठन तीव्र आर्थिक विकास के उद्देश्य को ध्यान में रखकर क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देता है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बांग्लादेश की प्रधान मंत्री: शेख हसीना; राजधानी: ढाका; मुद्रा: टका.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

7 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

8 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

8 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

9 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

9 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

10 hours ago