बिमल जुल्का को भारत के मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) के रूप में नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) पद के लिए बिमल जुल्का को शपथ दिलाई। शपथ समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया था। 11 जनवरी, 2020 को पूर्व CIC सुधीर भार्गव सेवानिवृत्त हुए थे।
इससे पहले जुल्का सूचना आयुक्त के रूप में कार्य कर रहे थे। उनका जन्म 27 अगस्त, 1955 को हुआ था। वह सूचना आयुक्त की भूमिका से पहले वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत औद्योगिक विकास विभाग के निदेशक के रूप में सेवारत थे।
केंद्रीय सूचना आयोग:
केंद्र सरकार ने 2005 में सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) 2005 के तहत केंद्रीय सूचना आयोग की स्थापना की थी। एक स्वस्थ लोकतंत्र के शासन प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस आयोग की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। यह योग केंद्र सरकार के सत्ता दुरुपयोग को रोकने, भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को नियंत्रित करने की कोशिश करता है।
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:
- केंद्रीय सूचना आयोग का मुख्यालय: नई दिल्ली।



क्या अब अमेरिका में तीन साल तक नहीं मिले...
नीतू समरा को Noida International Airport...
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर हुआ 70...


