Categories: Business

BHEL ने भारत के पहले कैटलिस्ट सेट का निर्माण किया

सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने स्वदेशी ‘सलेक्टिव कैटालिस्ट रिएक्टर’ (एससीआर) का पहले सेट का विनिर्माण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इससे कंपनी को ताप बिजली घरों से एनओएक्स के उत्सर्जन को सीमित करने में मदद मिलेगी। यह प्रणाली उत्सर्जन नियंत्रण में मदद करती है।

बीएचईएल की ओर से जारी बयान के अनुसार, इन सलेक्टिव कैटालिस्ट रिएक्टर (एससीआर) का अबतक आयात हो रहा है। यह सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। बयान में कहा गया कि बीएचईएल की निदेशक (औद्योगिक प्रणाली व उत्पाद) रेणुका गेरा ने स्वदेशी एससीआर कैटालिस्ट के पहले सेट को कंपनी के बेंगलुरु के सौर कारोबार प्रभाग से तेलंगाना में पांच गुणा 800 मेगावाट के यदाद्री ताप बिजली स्टेशन के लिए झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

एससीआर कैटालिस्ट विनिर्माण सुविधा

बीएचईएल ने एसबीडी इकाई में एससीआर कैटालिस्ट विनिर्माण सुविधा स्थापित की है। कोयले दहन नाइट्रोजन को नाइट्रिक ऑक्साइड (एनओ), नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (एनओ2) और नाइट्रस ऑक्साइड (एन2ओ) जैसे उत्पादों में परिवर्तित करता है। इन उत्पादों को सामूहिक रूप से नाइट्रोजन ऑक्साइड (एनओएक्स) कहा जाता है। ये प्रदूषण फैलाते हैं।

 

800 मेगावाट के यदाद्री ताप बिजली स्टेशन

एनओएक्स के दीर्घकालिक गंभीर प्रभाव के मद्देनजर पर्यावरण व वन मंत्रालय की अधिसूचना पर विचार करते हुए तेलंगाना राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने पांच गुणा 800 मेगावाट के यदाद्री ताप बिजली स्टेशन के लिए एससीआर का ऑर्डर दिया था। बीएचईएल पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध रहा है और थर्मल पावर प्लांटों के लिए पर्यावरण अनुकूल प्रौद्योगिकियों की एक पूरी शृंखला पेश करता है।

 

NOx परिदृश्य को नया आकार देना

थर्मल पावर स्टेशनों में एनओएक्स (NOx) उत्सर्जन को कम करने के लिए बीएचईएल ने अपनी एसबीडी इकाई में एक अत्याधुनिक एससीआर उत्प्रेरक विनिर्माण सुविधा स्थापित की है। NOx गैस के दीर्घकालिक दुष्प्रभावों को देखते हुए तथा वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के अधिसूचना के मद्देनजर, टीएसजेनको ने 5×800 मेगावाट यदाद्री टीपीएस के लिए, महाजेनको ने 1×660 मेगावाट भुसावल टीपीएस के लिए, डबल्यूबीपीडीसीएल (WBPDCL) ने 1×660 मेगावाट सागरदिघी टीपीएस के लिए तथा नाल्को ने 1×18.5 मेगावाट दामनजोड़ी टीपीएस के लिए एससीआर के ऑर्डर दिये हैं।

 

Find More Business News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहसिना किदवई का निधन

देश की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश की राजनीति का अहम…

1 hour ago

ब्लैंका व्लासिक वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026 की ग्लोबल एम्बेसडर नियुक्त

मशहूर TCS वर्ल्ड 10k बेंगलुरु रेस (TCS World 10k Bengaluru race) 26 अप्रैल 2026 को…

2 hours ago

Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म ‘बॉब संवाद’ शुरू किया

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…

5 hours ago

INS सुनयना माले पहुंचा, भारत-मालदीव समुद्री सहयोग मजबूत

भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…

5 hours ago

महाराष्ट्र में नई हेल्थ पहल: ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ योजना शुरू

विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…

6 hours ago

मार्च 2026 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गुरुग्राम शीर्ष पर

भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…

6 hours ago