77वें कान फिल्म महोत्सव में भारत मंडप का उद्घाटन

कान फिल्म फेस्टिवल में 15 मई को भारत पवेलियन का उद्घाटन किया गया। समारोह का नेतृत्व सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू और फ्रांस में भारत के राजदूत,जावेद अशरफ ने किया। हर साल कांस फिल्म फेस्टिवल में एफआईसीसीआई और एनएफडीसी द्वारा दुनिया को भारतीय सिनेमा से परिचित कराया जाता है।

यह हमारे समृद्ध सिनेमाई विरासत को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का बेहतरीन अवसर होता है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की देखरेख में वैश्विक फिल्म बिरादरी के साथ कदमताल करने की भारत निरंतर कोशिश करता रहता है।

भारत को पूरी दुनिया में पहचान

जावेद अशरफ ने कहा कि भारत को पूरी दुनिया में आर्थिक और भू-राजनीतिक रूप में पहचान मिल रही है। अनिश्चितता से भरी दुनिया में इसकी बहुत बड़ी भूमिका है। इनके अलावा रिची मेहता नें कहा कि यह भारतीय सिनेमा के लिए बहुत महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि अगर फिल्म फेस्टिवल का यह समुदाय नहीं होता तो उनका भी कोई करियर नहीं होता। इस उद्घाटन का हिस्सा बनना उनके लिए बहुत सम्मान की बात है। भारत पवेलियन एक ऐसे मंच के तौर पर काम करता है, जो भारतीय फिल्मों के लिए वैश्विक दरवाजों को खोलता है। इससे प्रतिभाओं को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलती है और कारोबार के लिए भी नए अवसर पनपते हैं। यह बेहतरीन चर्चाओं और नेटवर्किंग सत्रों की की मेजबानी करने के लिए तैयार है।

भारतीय सिनेमा का प्रभाव

भारतीय फिल्मों की विविध रेंज और भारतीय प्रवासियों के बढ़ते प्रभाव को स्वीकार करते हुए, श्री जाजू ने भारतीय सिनेमा की सॉफ्ट पावर और सीमाओं को पार करने की क्षमता पर जोर दिया।

कान्स प्रतियोगिता में भारत की वापसी

कान्स प्रतियोगिता में भारत की भागीदारी का जश्न मनाते हुए, श्री जाजू ने फिल्म निर्माता पायल कपाड़िया के इंडो-फ़्रेंच सह-उत्पादन “ऑल वी इमेजिन ऐज़ लाइट” की सराहना की, जो अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में महोत्सव की भूमिका का संकेत देता है।

भारत मंडप

भारत मंडप एक गतिशील मंच के रूप में कार्य करता है, जो भारतीय फिल्मों, प्रतिभा और उद्योग के अवसरों के विविध परिदृश्य के लिए प्रवेश द्वार प्रदान करता है और यह 77वें कान फिल्म महोत्सव के दौरान सिलसिलेवार शानदार पैनल चर्चाओं और नेटवर्किंग सत्रों की मेजबानी करने के लिए तैयार है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

Pod Taxi Project: बिना ड्राइवर चलेगी भारत की पहली पॉड टैक्सी, जानें सबकुछ

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 07 अप्रैल 2026 को भारत की पहली चालक रहित…

55 mins ago

2025 में UPI QR कोड की तैनाती 15% बढ़ी, लेनदेन में 33% की वृद्धि: रिपोर्ट

Worldline की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत का डिजिटल पेमेंट्स इकोसिस्टम तेज़ी से बढ़ रहा…

16 hours ago

एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा

एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने अपना पाँच…

18 hours ago

विनय टोंसे ने YES Bank के प्रबंध निदेशक, सीईओ का पदभार संभाला

निजी क्षेत्र के यस बैंक ने कहा कि विनय मुरलीधर टोंसे ने तीन साल के…

18 hours ago

संसद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के महाभियोग को खारिज किया

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया महाभियोग प्रस्ताव संसद के दोनों…

19 hours ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 – विषय, तिथि, महत्व और समारोह

विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस केवल…

19 hours ago