Home   »   भारत बायोटेक ने “Coro-Flu” वैक्सीन तैयार...

भारत बायोटेक ने “Coro-Flu” वैक्सीन तैयार करने के लिए FluGen के साथ किया करार

भारत बायोटेक ने "Coro-Flu" वैक्सीन तैयार करने के लिए FluGen के साथ किया करार |_3.1
भारत बायोटेक ने अमेरिका की कंपनी FluGen और यूनिवर्सिटी ऑफ़ विस्कॉन्सिन मैडिसन के साथ मिलकर COVID -19 के खिलाफ लड़ने के लिए “Coro-Flu” नामक वैक्सीन तैयार करने के लिए समझौता किया है। “Coro-Flu” को FluGen की बैकबोन कही जाने वाली फ्लू वैक्सीन M2SR के जरिए तैयार किया जाएगा।

कोरोना वायरस से लड़ने वाली इस वैक्सीन को FluGen के फ्लू वैक्सीन के आधार विकसित किया जा रहा है, जिसे M2SR के नाम से भी जाना जाता है, जो इन्फ्लूएंजा वायरस का सेल्फ-लिमिटेड वर्जन है। यह फ्लू के गुणों को नष्ट करके इम्युनिटी को बढ़ती है, जो फ्लू जैसी बीमारियों से बचाव करता है। इस वैक्सीन का निर्माण FluGen की लैब द्वारा किया जाएगा, जिसमे SARS-CoV-2, जीन (जो कोरोनावायरस बीमारी के लिए जिम्मेदार जीन है) सीक्वेंस को M2SR में बदल जाएगा, ताकि नोवेल वैक्सीन भी कोरोनवायरस के खिलाफ इमुनिटी बढ़ाने में सहायक हो।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारत बायोटेक का मुख्यालय: हैदराबाद, तेलंगाना.
  • भारत बायोटेक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक: कृष्णा एम एला.

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *