Categories: Uncategorized

एशिया-प्रशांत में बीजिंग के बाद बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, शीर्ष प्रौद्योगिकी केंद्र

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में शीर्ष प्रौद्योगिकी केंद्रों की सूची में बीजिंग के बाद बेंगलुरु दूसरे स्थान पर है। संपत्ति सलाहकार कुशमैन एंड वेकफील्ड ने यह जानकारी दी है। कुशमैन एंड वेकफील्ड की ‘टेक सिटीज: द ग्लोबल इंटरसेक्शन ऑफ टैलेंट एंड रियल एस्टेट’ शीर्षक वाली ताजा रिपोर्ट में रियल एस्टेट और कारोबारी माहौल से जुड़े 14 मानदंडों के आधार पर प्रौद्योगिकी बाजारों की पहचान की गई है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

संपत्ति सलाहकार ने बयान में कहा कि रिपोर्ट के मुताबिक, एशिया- प्रशांत क्षेत्र में बीजिंग के बाद बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और दिल्ली शीर्ष प्रौद्योगिकी केंद्र हैं। पिछले वित्त वर्ष के दौरान बेंगलुरु 2,30,813 प्रौद्योगिकी रोजगार सृजन के साथ भारत में सबसे आगे रहा। इसके बाद चेन्नई (1,12,781 रोजगार), हैदराबाद (1,03,032 रोजगार) और दिल्ली (89,996 रोगजार) का स्थान रहा।

कुशमैन एंड वेकफील्ड के भारत एवं दक्षिण पूर्व एशिया के प्रबंध निदेशक अंशुल जैन ने कहा कि आईटी और प्रौद्योगिकी से संचालित क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए प्रमुख प्रेरक शक्ति बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि मजबूत बाजार के साथ ही प्रमुख नीतिगत बदलावों ने भारत को वैश्विक आईटी कंपनियों के लिए एक अनुकूल निवेश केंद्र बना दिया है।

Find More Ranks and Reports Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 week ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

1 month ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago