Categories: Uncategorized

बीईई ने डीप फ्रीजर और LCAC के लिए स्टार रेटिंग कार्यक्रम किया शुरू

भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के तहत आने वाले ऊर्जा दक्षता ब्‍यूरो (Bureau of Energy Efficiency – BEE) ने अपने 19 वें स्थापना दिवस पर लाइट कमर्शियल एयर कंडीशनरों (LCAC) और डीप फ़्रीज़र के लिए स्टार रेटिंग कार्यक्रम शुरू किया है।
इस कार्यक्रम को शुरू में स्वैच्छिक मोड में 2 मार्च, 2020 से 31 दिसंबर, 2021 तक चलाया जाएगा। इसके बाद, उपकरणों के इस विशेष खंड में बाजार बदलाव के स्‍तर की समीक्षा के बाद इसे अनिवार्य बनाया जाएगा। डीप फ्रीजर का उपयोग भोजन, फलों के लिए किया जाता है, जिसमें वनस्पति जैसे पदार्थों को लम्बे समय तक रखा जाता है। लाइट कमर्शियल एयर कंडीशनर डीएससी (डिजिटल सुरक्षा नियंत्रण) सीरिज से AC रेगिंग के साथ 3-5 टन की क्षमता में आते हैं।

क्या होता है स्टार लेबलिंग कार्यक्रम?


स्टार लेबलिंग कार्यक्रम ऊर्जा संरक्षण अधिनियम, 2001 के तहत, ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी द्वारा तैयार किया गया है। यह एक उपयोगकर्ता के अनुकूल मंच है, जो उद्योग, उपकरण, भवन, परिवहन, नगरपालिका और कृषि क्षेत्रों में भारत की ऊर्जा दक्षता परिदृश्य की व्याख्या करता है। इस पहल के माध्यम से, वित्त वर्ष 2030 तक लगभग 2.8 बिलियन विद्युत यूनिट बचने की उम्मीद है, जो कि 2.4 मिलियन टन कार्बन डाइऑक्साइड के ग्रीन हाउस गैस (जीएचजी) न्‍यूनीकरण के बराबर है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) के महानिदेशक: श्री अभय बाकरे.
  • ऊर्जा दक्षता मुख्यालय ब्यूरो: नई दिल्ली.
  • ऊर्जा दक्षता ब्यूरो का मूल संगठन : विद्युत मंत्रालय.

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

9 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

10 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

10 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

10 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

11 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

12 hours ago