Categories: Uncategorized

बीसीसीआई ने कोविड-19 के चलते आईपीएल 2020 अनिश्चितकाल के लिए किया निलंबित

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) गवर्निंग काउंसिल ने IPL 2020 सीज़न को “अगली सूचना” तक निलंबित करने का फैसला लिया है। यह फैसला कोरोनोवायरस महामारी के मद्देनजर लिया गया है। आईपीएल 2020, 29 मार्च को शुरू होकर 24 मई को समाप्त होने वाला था, लेकिन भारत में कोरोनोवायरस के बढ़ते सकारात्मक मामलों को देखते हुए इसे पहले ही 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया था।
आईपीएल के सीओओ हेमांग अमीन द्वारा इस फैसले के बारे में सभी आठों फ्रेंचाइजियों को सूचित कर दिया गया है। आठों फ्रेंचाइजियों ने इस सीजन के लिए कुल 62 खिलाड़ियों को खरीद की जिसमे कुल मिलाकर 140.30 करोड़ रुपये खर्च किए। खिलाड़ियों और फ्रेंचाइजी सहित टूर्नामेंट के हितधारकों को अब कार्यक्रम के निलंबन के कारण वित्तीय हानि का सामना करना पड़ सकता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बीसीसीआई अध्यक्ष: सौरव गांगुली; BCCI का मुख्यालय: मुंबई.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

7 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

8 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

8 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

9 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

9 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

10 hours ago