बैंकिंग उद्योग के दिग्गज एन वाघुल का 88 वर्ष की उम्र में निधन

बैंकिंग इंडस्ट्री के दिग्गज एन वाघुल का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वे 88 वर्ष के थे। वघुल ने बैंकिंग उद्योग में कई शीर्ष पदों पर काम किया। उन्हें आईसीआईसीआई को एक सार्वजनिक वित्त संस्थान से एक निजी क्षेत्र के बैंक में बदलने का श्रेय दिया जाता है। इसके अलावा वह महज 44 साल की उम्र में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन बन गए थे।

उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक में एक अधिकारी के रूप में अपना करियर शुरू किया था। साल 1960 में नौकरी छोड़ दी और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग मैनेजमेंट में पढ़ाने लगे। दो साल के अंदर वह पुणे के इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर बन गए।

आईसीआईसीआई के चेयरमैन

एन.वघुल ने बैंकिंग सेक्टर में वापसी की और 1981 में 44 साल की उम्र में बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर बने थे। हालांकि, उन्हें जल्द ही आईसीआईसीआई के सीएमडी के रूप में नियुक्त किया गया था। एन वाघुल 1985 से 11 वर्षों तक आईसीआईसीआई के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक रहे हैं। आर्थिक उदारीकरण के बाद देश में उभरे फाइनेंशियल सुपरमार्केट्स का अगुआ वघुल को ही माना जाता है। इसके बाद ही बैंकिंग सेक्टर के कई बैंकों ने कई फाइनेंशियल सर्विस में विस्तार किया है।

पद्म भूषण से सम्मानित

उन्हें 2006 में देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। बैंकिंग के अलावा उन्होंने कॉर्पोरेट फिलेंथ्रॉफी से जुड़े कई काम किए और प्रथम नाम की संस्था से जुड़े, जो शिक्षा पर काम करती है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

सुजीत कलकल और अभिमन्यु मंडवाल ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीता

भारतीय पहलवानों ने एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 में ज़बरदस्त प्रदर्शन किया है। सुजीत कलकल और…

11 hours ago

हंगरी के PM विक्टर ओर्बन के 16 साल बाद सत्ता से बेदखल, विपक्ष को मिला निर्णायक बहुमत

हंगरी में चुनावी नतीजों में दिग्गज राष्ट्रवादी नेता विक्टर ओर्बन को करारी हार का सामना…

11 hours ago

अमरावती प्रोजेक्ट: विश्व बैंक ने जारी किए 340 मिलियन डॉलर

अमरावती के विकास कार्यों को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों से बड़ी आर्थिक सहायता मिल रही है।…

11 hours ago

भारत में वित्त वर्ष 2025-26 में पेटेंट आवेदनों में 30.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार, भारत की इनोवेशन प्रणाली को एक बड़ा…

12 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने मतदान और चुनाव में भागीदारी के अधिकारों की कानूनी स्थिति स्पष्ट की

सर्वोच्च न्यायालय ने यह फैसला सुनाया है कि वोट देने और चुनाव लड़ने का अधिकार…

12 hours ago

भारतीय नौसेना 2026 के पहले कमांडर सम्मेलन के लिए वरिष्ठ नेतृत्व को आमंत्रित करेगी

भारत के समुद्री सुरक्षा ढांचे को मज़बूत करने के लिए, भारतीय नौसेना 2026 में 'कमांडर्स…

13 hours ago