Categories: Banking

वित्तीय वर्ष 24 में व्यवसाय वृद्धि में पीएसयू बैंकों में बैंक ऑफ महाराष्ट्र शीर्ष पर

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने टोटल बिजनेस और डिपॉजिट जुटाने के मामले में पब्लिक सेक्टर के सभी बड़े बैंकों को पीछे छोड़ दिया। कुल कारोबार में 15.94% की वृद्धि और जमा में 15.66% की वृद्धि के साथ, यह भारतीय स्टेट बैंक जैसे प्रतिस्पर्धियों से आगे निकल गया।

पुणे मुख्यालय वाले बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने पिछले वित्त वर्ष में टोटल डोमेस्टिक बिजनेस में 15.94 फीसदी का उछाल दर्ज किया। वहीं, सरकारी क्षेत्र का सबसे बड़ा लेंडर- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 13.12 फीसदी की ग्रोथ के साथ दूसरे नंबर पर रहा। यह जानकारी पब्लिक सेक्टर के बैंकों के वित्तीय आंकड़ों से मिली है।

टोटल बिजनेस में SBI अव्वल

SBI का टोटल बिजनेस यानी डिपॉजिट और एडवांस को मिलाकर 79,52,784 करोड़ रुपये रहा। यह बैंक ऑफ महाराष्ट्र के मुकाबले 16.7 फीसदी अधिक है। लेकिन, बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने जमा जुटाने में 15.66 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ अपना शीर्ष स्थान बनाए रखा। इसके बाद SBI (11.07 प्रतिशत), बैंक ऑफ इंडिया (11.05 प्रतिशत) और केनरा बैंक (10.98 प्रतिशत) का नंबर रहा।

देश में कुल सरकारी बैंक

देश में कुल 12 सरकारी बैंक हैं। इनमें सिर्फ यही चार बैंक वित्त वर्ष 2023-24 में जमा में दोहरे अंक की वृद्धि दर्ज कर सके। कोलकाता स्थित यूको बैंक 16.38 प्रतिशत पर थोड़ा आगे रहा। यहां बैंक ऑफ महाराष्ट्र 16.30 प्रतिशत के साथ पर था। वहीं, एसबीआई ने वित्त वर्ष 24 में 16.26 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। वित्त वर्ष के दौरान बाकी सरकारी बैंक की लोन ग्रोथ 16 प्रतिशत से कम रही।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

2025 में UPI QR कोड की तैनाती 15% बढ़ी, लेनदेन में 33% की वृद्धि: रिपोर्ट

Worldline की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत का डिजिटल पेमेंट्स इकोसिस्टम तेज़ी से बढ़ रहा…

11 hours ago

एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा

एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने अपना पाँच…

13 hours ago

विनय टोंसे ने YES Bank के प्रबंध निदेशक, सीईओ का पदभार संभाला

निजी क्षेत्र के यस बैंक ने कहा कि विनय मुरलीधर टोंसे ने तीन साल के…

13 hours ago

संसद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के महाभियोग को खारिज किया

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया महाभियोग प्रस्ताव संसद के दोनों…

13 hours ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 – विषय, तिथि, महत्व और समारोह

विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस केवल…

13 hours ago

दिव्या सिंह ने रचा इतिहास, साईकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंच कर बनाया रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश की दिव्या सिंह ने एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि उन्होंने सिर्फ़…

14 hours ago